राष्ट्रीय

पंजाब: कांग्रेस के चार पूर्व मंत्रियों ने थामा भाजपा का दामन, अकाली दल के नेता ने भी बदली पार्टी

पंजाब में कांग्रेस को आज फिर एक बड़ा झटका लगा। पार्टी के चार बड़े नेता एक साथ भाजपा में शामिल हुए। इन नेताओं में कैबिनेट मिनिस्टर भी शामिल हैं। भाजपा में शामिल होने से पहले इन नेताओं से हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़ से मुलाकात की थी।

2 min read
congress_leders_join_bjp_in_punjab.jpg
Punjab Congress Five Leaders join BJP today

पंजाब में कांग्रेस का बुरा हाल है। पार्टी के पुराने नेता साथ छोड़ रहे हैं। बीते दिनों पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता सुनील जाखड़ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। अब उनके बाद पंजाब कांग्रेस के चार और बड़े नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में पंजाब भाजपा के अश्विनी शर्मा की मौजूदगी में इन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर गुरप्रीत सिंह कांगड़, राजकुमार वेरका, बलबीर सिद्धू, श्याम सुंदर अरोड़ा और केवल सिंह ढिल्लन शामिल हैं। इसके साथ-साथ शिरोमणि अकाली दल के मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। पार्टी बदलने से पहले आज इन नेताओं ने हाल ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़ से मुलाकात की थी। एक समाचार एजेंसी ने कांग्रेस के इन नेताओं की बीजेपी नेता सुनील जाखड़ से मुलाकात की वीडियो पोस्ट की है।

बताते चले कि सुनील जाखड़ पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे थे। लेकिन पार्टी ने नाराजगी के बाद उन्होंने बीते दिनों भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। जिसके बाद से यह कयास लगाया जा रहा था कि सुनील जाखड़ के साथ कांग्रेस के अन्य नाराज नेता भी पाला बदल सकते हैं।

बताते चले कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिले हुए बलबीर सिद्धू मोहाली से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वो पिछली कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। जबकि रामपुरा फूल से तीन बार विधायक रहे गुरप्रीत कांगड़ राजस्व मंत्री थे। जबकि राजकुमार वेरका माझा क्षेत्र के प्रमुख दलित नेता हैं और तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह पिछली सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री थे। वहीं सुंदर शाम अरोड़ा होशियारपुर के पूर्व विधायक उद्योग और वाणिज्य मंत्री थे।

बता दें कि सालों तक पंजाब की सत्ता में काबिज रहने वाली कांग्रेस का हाल इस समय बहुत बुरा है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार झेलनी पड़ी थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद राज्य में पार्टी को संभालने वाला कोई नया चेहरा नहीं दिख रहा है। इधर नवजोत सिंह सिद्धू भी 34 साल पुराने हिट रन केस में जेल जा चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस के नेताओं का पाला बदलना जारी है।

Published on:
04 Jun 2022 03:20 pm
Also Read
View All