16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ BJP में शामिल, दिल्ली में जेपी नड्डा ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Sunil Jakhar joins BJP: पांच दशक तक कांग्रेस में रहने के बाद 14 मई को देश की सबसे पुरानी पार्टी को अलविदा कहने वाले पंजाब के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्हें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में पार्टी की सदस्यता दिलाई।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 19 May 2022, 2:17 PM IST

sunil_jakhar_joins_bjp.png

Sunil Jakhar joins BJP: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। आज उन्होंने राजधानी दिल्ली में स्थित बीजेपी कार्यालय में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुनील जाखड़ ने 14 मई को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। सुनील जाखड़ पंजाब में कांग्रेस के दिग्गज नेता थे। हालांकि पंजाब में कांग्रेस में हुई टूट के बाद से वो नाराज चल रहे थे।

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद उनका मननुटाव चल रहा था। अमरिंदर सिंह के बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था, उनके खिलाफ सुनील जाखड़ ने कई बार बयान दिए। जिससे कांग्रेस भी उनसे नाराज चल रही थी। हालांकि पंजाब चुनाव के समय राहुल गांधी ने सुनील जाखड़ को मनाने की भरसक कोशिश की थी। लेकिन वो असफल रहे।

पंजाब चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद सुनील जाखड़ ने चरणजीत सिंह चन्नी की खुलकर आलोचना की थी। जिसके बाद सुनील जाखड़ को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण 26 अप्रैल को कांग्रेस की AICC के अनुशासत्मक पैनल ने दो साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद से ही उनके पार्टी छोड़ने की बात शुरू हो गई थी। 14 मई को उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ेंः

कांग्रेस को बड़ा झटका, सुनील झाखड़ ने पार्टी से दिया इस्तीफा, सोनिया गांधी पर उठाए सवाल

भाजपा में शामिल होने के कारण सुनील जाखड़ ने कहा कि मेरी तीनी पीढ़ी का कांग्रेस से 50 साल तक रिश्ता रहा। उसे छोड़ने का फैसला लेना आसान काम नहीं था। लेकिन पंजाब में राष्ट्रवाद, एकता और भाईचारे के मुद्दे पर मैंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेतृत्व ने खुले दिल से बुलाया, तो मैंने भी बीजेपी में शामिल होने का मन बना लिया। सुनील जाखड़ ने आगे कहा कि मैंने निजी स्वार्थ के लिए राजनीति नहीं की।