राष्ट्रीय

Punjab Election: AAP की पहली लिस्ट जारी, धुरी सीट से चुनाव लड़ेंगे CM भगवंत मान

AAP Candidate List: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें सीएम भगवंत मान को धुरी और जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से दोबारा टिकट दिया गया है। पार्टी ने 37 मौजूदा विधायकों पर फिर से भरोसा जताया है।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2026, 12:46 PM IST
Bhagwant Mann
विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली सूची (Photo-IANS)

Punjab Election: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी ने शनिवार को अपनी पहली लिस्ट (AAP Candidate List) जारी कर दी। इस सूची में 40 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। वहीं पार्टी ने एक बार फिर से सीएम भगवंत मान को धुरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।

मान की सीट बदलने की चल रही थी चर्चा

बता दें कि इससे पहले सीएम भगवंत मान के सीट बदलने की चर्चाएं चल रही थीं। लेकिन पार्टी ने एक बार फिर से उन्हें धुरी से ही प्रत्याशी बनाया है। विधानसभा चुनाव 2022 में धुरी सीट से मान ने कांग्रेस उम्मीदवार दलबीर सिंह गोल्डी को 58, 206 वोटों से हराया था। 

संजीव अरोड़ा को भी मिला टिकट

आम आदमी पार्टी की प्रत्याशियों की पहली सूची में जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा का नाम भी शामिल है। अरोड़ा को एक बार फिर से लुधियाना वेस्ट से उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं स्पीकर कुलतार सिंह संधवान को कोटकपुरा से प्रत्याशी बनाया है।

पार्टी ने नकोदर से इंदरजीत कौर, अमृतसर साउथ से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, दसूहा से करमबीर सिंह घुमन, बटाला से शैरी कलसी, खेमकरण से सरवण सिंह धुन, करतारपुर से बलकार सिंह, उडमुड़ से जसवीर सिंह राजा गिल और तरनतारन से हरमीत सिंह संधू को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि 40 प्रत्याशियों की सूची में पार्टी ने अपने 37 मौजूदा विधायकों को फिर से प्रत्याशी बनाया है।

पंजाब के तीन प्रमुख क्षेत्रों में विधानसभा सीटों का विवरण

क्षेत्रविधानसभा सीटें
मालवा69
माझा25
दोआबा23
कुल विधानसभा सीटें117
बहुमत के लिए आवश्यक सीटें59

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम

क्र. सं.राजनीतिक दलजीती गई सीटें
1आम आदमी पार्टी (AAP)92
2भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)18
3शिरोमणि अकाली दल (SAD)3
4भारतीय जनता पार्टी (BJP)2
5बहुजन समाज पार्टी (BSP)1
6निर्दलीय1
कुल117

अगले साल होंगे विधानसभा चुनाव

बता दें कि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। प्रदेश में 117 विधानसभा सीटें है। किसी भी राजनीतिक पार्टी को सरकार बनाने के लिए 59 सीटों की आवश्यकता होगी। फिलहाल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार है। बताया जा रहा है कि इस बार मुकाबला कड़ा होने वाला है। 

Updated on:
31 Oct 2026, 12:46 PM IST
Published on: