राष्ट्रीय

Punjab News: पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल अस्पताल में भर्ती, 5 बार पंजबा के रह चुके है मुख्यमंत्री

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की अचानक तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार उन्हें रूटीन चैकअप के कारण भी अस्पताल ले जाया गया है लेकिन दूसरी तरफ बताया जा रहा कि उन्हें 2 दिन से बुखार था जिसके चलते अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

less than 1 minute read
Sep 04, 2022
Former CM Prakash Singh Badal hospitalized to PGI Chandigarh due to mild fever for the last two-three days

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल की तबियत अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें चंडीगड़ के PGI अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 95 साल के पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पिछले दो-तीन दिन से हल्का बुखार होने की वजह से PGI चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है। इससे कुछ दिन पहले प्रकाश सिंह बादल को कुछ दिन पहले PGI चंडीगढ़ लाया गया था। उन्होंने अपने सेहत की जांच कराई थी।


जानकारी के मुताबिक तब उन्होंने पेट और छाती में दर्द के बाद चेकअप कराया गया था। वहां चेकअप के बाद वह वापस लौट गए थे। उन्हें इससे पहले कोरोना भी हो चुका है। जनवरी महीने में वह चेकअप के लिए लुधियाना के प्राइवेट अस्पताल आए थे, तब वह कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि बाद में वह इससे रिकवर हो गए थे।


अब फिर से प्रकाश सिंह बादल का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है और उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए अलग से एक विशेष डॉक्टरों की टीम भी बनाई गई है। इसके अलावा PGI में उनके और भी कई टेस्ट किए जा रहे हैं। अभी फिलहाल उनका स्वास्थ्य सामान्य है। आपको बता दें, प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह पंजाब के सबसे युवा CM रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब में तरनतारन के चर्च में की गई तोड़फोड़ का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, ईसाई समुदाय ने की सुरक्षा की मांग

Published on:
04 Sept 2022 12:44 pm
Also Read
View All
कर्नाटक में सिद्धारमैया के हाथ से फिसल जाएगी मुख्यमंत्री की कुर्सी? अटकलों पर लग गया विराम, मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताई सच्चाई

मिडिल ईस्ट तनाव का साइड इफेक्ट: भारत में अफवाहों ने बढ़ाई जमाखोरी, पेट्रोल 37% तो डीजल 20% ज्यादा बिका

भारत के सामने झुकी नेपाल एयरलाइंस, औपचारिक रूप से माफी मांगी, सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दी, क्या है मामला?

AAP की बैठक में नहीं आए 19 विधायक, पंजाब में हो गया खेला? राष्ट्रपति से मिलेंगे CM भगवंत मान

RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय ने बर्लिन में भारतीयों से की खास अपील, कहा- अगले 100 साल तक जिम्मेदार समाज का निर्माण करना हमला लक्ष्य