राष्ट्रीय

Puri Rath Yatra Tragedy: पुरी रथ यात्रा में भगदड़, दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत, 100 से अधिक अस्पताल में भर्ती

Puri Crowd Crush: पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ के बीच दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई है, जबकि 100 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगातार बारिश के बावजूद ओडिशा और देश के विभिन्न हिस्सों से पांच लाख से अधिक श्रद्धालु पुरी पहुंचे।
2 min read
Jagannath Rath Yatra
पुरी रथ यात्रा

Jagannath Rath Yatra: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान गुरुवार को भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोगों को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 45 वर्षीय एक श्रद्धालु पुरी के ग्रैंड रोड पर भारी भीड़ के बीच अचानक बेहोश हो गया। उसे तुरंत जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसकी मौत दम घुटने की वजह से होने की आशंका जताई जा रही है।

100 से अधिक श्रद्धालु अस्पताल में भर्ती

रथ यात्रा के दौरान भीड़ के कारण तबीयत बिगड़ने पर 100 से अधिक श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकांश मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि बीमार श्रद्धालुओं का समय पर इलाज किया जा सके। वरिष्ठ अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

बारिश के बावजूद लाखों की भीड़

लगातार बारिश के बावजूद ओडिशा और देश के विभिन्न हिस्सों से पांच लाख से अधिक श्रद्धालु पुरी पहुंचे। सभी भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के दर्शन के लिए एकत्र हुए हैं। इस पवित्र यात्रा में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा अपने 12वीं शताब्दी के मंदिर से गुंडिचा मंदिर तक वार्षिक यात्रा पर निकलते हैं। परंपरा के अनुसार श्रद्धालु तीनों विशाल रथों को रस्सियों से खींचकर इस यात्रा में भाग लेते हैं।

पिछले साल भी हो गई थी भगदड़


पिछले साल पुरी में आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा एक दर्दनाक हादसे की वजह से चर्चा में रही थी। गुंडिचा मंदिर के पास मची भगदड़ में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे। यह हादसा तड़के करीब 4 बजे से 5 बजे के बीच हुआ था, जब विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां मौजूद थे। इसी दौरान दो अनुष्ठान संबंधी वाहन पहले से ही भीड़भाड़ वाले इलाके में पहुंच गए, जिससे अफरातफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

Updated on:
16 Jul 2026 07:15 pm
Published on:
16 Jul 2026 06:11 pm
Also Read
View All
लोकसभा में FCRA संशोधन विधेयक सूचीबद्ध, NGO फंडिंग पर नए सख्त नियमों की तैयारी

तिहाड़-रोहिणी जेल में रंगदारी और रिश्वतखोरी का रैकेट; ACB ने असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट, वार्डर और वकीलों समेत 11 को दबोचा

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात

CJP Protest: जंतर-मंतर पहुंचकर अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी से की बड़ी अपील, सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाने की रखी मांग

न्यायपालिका में भ्रष्टाचार है या नहीं? जरूरी है न्यायपालिका से आए इसका जवाब