राष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या बोले पुतिन? ट्रंप को लेकर कही ये बड़ी बात, दिया दो टूक जवाब

President Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। इस बीच उनका रूस-यूक्रेन वॉर को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा? आइए जानते हैं।

2 min read
Dec 04, 2025
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (इमेज सोर्स: एक्स और विकिपीडिया)

Russia-Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के भारत दौरे पर हैं। राजधानी नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उन्हें लेने पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गजब का याराना देखने को मिला। एयरपोर्ट पर पुतिन का रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत किया गया।

जैसे ही राष्ट्रपति पुतिन अपने प्लेन से बाहर आए तो दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाकर अभिवादन किया। एयरपोर्ट पर ही पुतिन के सम्मान में भारतीय सांस्कृतिक नृत्य का प्रदर्शन भी किया गया। पुतिन के चेहरे से साफ झलक रहा है कि वे अपने भारत दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसके बाद पालम एयरपोर्ट से राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी एक साथ एक ही गाड़ी में रवाना हुए। दोनों नेता एक दूसरे से लंबी बातचीत करते हुए दिखाई दिए।

ताजा जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने पुतिन के सम्मान में प्राइवेट डिनर रखा है।

रूस-यूक्रेन वॉर पर क्या बोले पुतिन?

भारत आने से पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को के क्रेमलिन में आजतक को दिए इंटरव्यू में भारत–रूस संबंधों के साथ-साथ रूस–यूक्रेन युद्ध और अमेरिका की भूमिका पर भी खुलकर बात की।

अमेरिका की मध्यस्थता और ट्रंप की कोशिशों पर पूछे गए सवाल पर पुतिन ने बताया कि हाल ही में उन्होंने जेयर्ड कुश्नर और स्टीव विटकॉफ के साथ करीब पांच घंटे लंबी बैठक की। मैं खुद इतनी लंबी बैठक से ऊब गया था। पुतिन ने आगे कहा कि चर्चा भले ही लंबी थी, लेकिन बेहद महत्वपूर्ण थी। बैठक में ट्रंप के साथ अलास्का में हुई बातचीत और उससे जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

ट्रंप की भूमिका पर पुतिन ने कहा कि ट्रंप के अंदर मानवीय भावना है। वह चाहते हैं कि युद्ध जल्द से जल्द खत्म होना चाहिए और नुकसान कम से कम। अमेरिका समाधान खोजने की कोशिश कर रहा है और उन्हें भरोसा है कि ट्रंप ईमानदारी से शांति लाने की कोशिश में लगे हुए हैं। हालांकि इस बीच पुतिन ने ये भी कहा- “युद्ध की राजनीतिक और आर्थिक वजहें भी हैं।”

ट्रंप के युद्ध विराम पर पुतिन का दो टूक जवाब

पुतिन ने आगे कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप अक्सर दावा करते रहे हैं कि उन्होंने कई युद्ध खत्म कराए हैं। हालांकि भारत के लिए यह थोड़ा निराशाजनक था जब उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच उन्होंने मध्यस्थता करके सीजफायर कराया। अब ट्रंप कभी रूस-यूक्रेन युद्ध पर बात करते दिखते हैं, तो कभी इजरायल के मुद्दे पर। पुतिन इस मामले में ट्रंप का समर्थन करते नजर आए। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के मुद्दे पर ट्रंप सच में शांति स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। पुतिन का मानना है कि ट्रंप ईमानदारी से युद्ध खत्म करने का समाधान ढूंढ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

पुतिन का भारत दौरा: एजेंडे में S-400 से लेकर जेट इंजन का संयुक्त उत्पादन शामिल

Updated on:
05 Dec 2025 06:32 am
Published on:
04 Dec 2025 11:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर