राष्ट्रीय

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में राहुल ने सुनाया प्रेम का किस्सा, अब BJP-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में राहुल गांधी की भावुक टिप्पणी और भगवान शिव-पार्वती की तस्वीर वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी विवाद छिड़ गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि कोई भी इंसान भगवान नहीं हो सकता।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2026, 8:23 PM IST
Rahul Gandhi Controversy
राहुल गांधी की पोस्ट पर सियासी बयानबाजी तेज (Photo- Instagram/ Rahul Gandhi)

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने पोस्ट को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कोई भी इंसान भगवान नहीं हो सकता। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर इंसान और भगवान के बीच की मर्यादा को लांघने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने बीजेपी और आरएसएस के समर्थकों पर डर, गुस्से और नफरत से घिरे होने का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने पोस्ट के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की एक मंदिर की मूर्ति की तस्वीर भी शेयर की थी। 

उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- डर, गुस्से और नफरत ने बीजेपी और आरएसएस के समर्थकों के दिलों में ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम का अनुभव करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है।

राहुल गांधी ने आगे लिखा- एक सच्चे हिंदू के रूप में मेरा कर्तव्य है कि मैं उन्हें इस जाल से मुक्त करूं, ताकि वे भी अपने जीवन में प्रेम और अपनत्व की अद्भुत सुंदरता और आनंद को महसूस कर सकें। सत्यम शिवम सुंदरम।

हिमंत बिस्व सरमा ने क्या कहा?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की पोस्ट पर सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इंसान का पतन उस समय तेज हो जाता है, जब वह भगवान के सामने खड़े होने के बजाय खुद को भगवान के रूप में पेश करने लगता है। किसी इंसान की तुलना शिव और पार्वती से करना भक्ति नहीं है। यह उस अहंकार का प्रदर्शन है, जो खुद को ही ईश्वर समझने लगा है।

उन्होंने आगे कहा कि कोई गांधी ही नहीं, बल्कि कोई भी मनुष्य कभी भगवान नहीं बन सकता। सरमा ने कहा कि हम अपने भगवान के सामने नतमस्तक होते हैं, खुद को उनके बराबर नहीं मानते। विनम्रता ही महानता की नींव है। जब उसकी जगह अहंकार ले लेता है, तो पतन की शुरुआत हो जाती है।

माता-पिता के रिश्ते पर राहुल गांधी की भावुक टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद

यह पूरा विवाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' के विमोचन कार्यक्रम में राहुल गांधी की टिप्पणियों के बाद शुरू हुआ।

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपने माता-पिता, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी के रिश्ते, उनके आपसी प्रेम और राजीव गांधी की हत्या के बाद परिवार पर पड़े गहरे भावनात्मक असर का जिक्र किया था।

पिता की गोद में बैठती थीं मां सोनिया गांधी

कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के बीच के प्रेम को याद करते हुए बचपन का एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि उनके घर में माता-पिता का एक-दूसरे के प्रति स्नेह इतना सहज था कि उन्हें लगता था कि हर परिवार में ऐसा ही होता होगा।

उन्होंने आगे कहा कि  हर बार खाने के समय पापा होते थे और उनकी गोद में मम्मा बैठी होती थीं। मुझे लगता था कि यह सामान्य बात है। इसलिए जब मैं अपने दोस्तों के घर जाता था और उनकी मां अपने पिता की गोद में नहीं बैठी होती थीं, तो मैं उनसे पूछता था कि आखिर यह क्या हो रहा है? तुम्हारी मां तुम्हारे पिता की गोद में क्यों नहीं बैठी हैं? लंच हो या डिनर, मम्मा पापा की गोद में ही बैठती थीं।

Updated on:
17 Nov 2026, 8:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Maharashtra: 75 साल की दादी को लगा रील्स का चस्का, मोबाइल छीनने पर बिगड़ी तबीयत, 15 दिन अस्पताल में चला इलाज

‘राहुल गांधी में विनाशकारी भस्मासुर जैसी प्रवृत्ति’, एसआईआर मुद्दे पर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना

ठाणे पुलिस आयुक्त का मोबाइल हैक, वॉट्सऐप स्टेटस पर 12 से अधिक अश्लील वीडियो अपलोड, हैकर की तलाश शुरू

Bengal News: दूसरे राज्यों में नहीं होती ऐसी घटनाएं, बंगाल में अपराधियों के हौसले बुलंद; अभिषेक बनर्जी ने सरकार पर उठाए सवाल

​​​​​रोहित पवार के आरोपों पर एकनाथ शिंदे का पलटवार, बोले- किसी के साथ फोटो होना समर्थन का सबूत नहीं, उद्धव ठाकरे को भी घेरा