राष्ट्रीय

‘राहुल गांधी को भारत में पाकिस्तान से खतरा’, जानें कांग्रेस सांसद ने ऐसा क्यों कहा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- वह दरिया पार बसे गांवों के लोगों से मिलना चाहते हैं, लेकिन उन्हें मिलने से क्यों रोका जा रहा है।
2 min read
Feature image
पंजाब में बाढ़ पीड़ितों से मिले राहुल गांधी (Photo-X Congress)

Rahul Gandhi in Punjab: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। हालांकि इस दौरान वे सुरक्षा कारणों के चलते पाक बॉर्डर से सटे गांवों में नहीं गए। कांग्रेस सांसद गुरदासपुर के दीनानगर इलाके के मकोड़ा पतन रावी दरिया किनारे पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने की कोशिश की। लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें रावी दरिया के पार बसे गांवों में जाने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस सांसद और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बहस भी हुई।

कांग्रेस सांसद ने बोला हमला

पाकिस्तान बॉर्डर से सटे गांवों में राहुल गांधी को नहीं जाने देने पर कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा ने जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पंजाब आकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिल रहे हैं। इसी कड़ी में वो नदी के दूसरी ओर रहने वाले बाढ़ पीड़ितों से मिलना चाहते हैं, लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है। सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि राहुल गांधी वहां नहीं जा सकते, क्योंकि वहां ख़तरा है। अगर राहुल गांधी को हिंदुस्तान में पाकिस्तान से ख़तरा है और वे हिंदुस्तान में सुरक्षित नहीं हैं, तो कहां सुरक्षित हैं?

राहुल गांधी ने भी जताई नाराजगी

वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वह दरिया पार बसे गांवों के लोगों से मिलना चाहते हैं, लेकिन उन्हें मिलने से क्यों रोका जा रहा है। इस दौरान मौके पर मौजूद एसपी युगराज सिंह राहुल गांधी को समझाते हुए भी नजर आए। 

पूर्व सीएम चन्नी ने बताया- दुख की बात

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बाढ़ पीड़ितों से नहीं मिलने देने पर पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बाढ़ पीड़ितों की मदद करना चाहते थे, लेकिन जिला प्रशासन की मदद से पंजाब सरकार ने उन्हें रोक दिया, जबकि लोग उनकी राह देख रहे थे।

एक्स पर किया पोस्ट

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बाढ़ पीड़ितों से मिलने के बाद एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- बाढ़ ने पंजाब में भीषण तबाही मचाई है। आज घोनेवाल में गांववासियों से मिला - उजड़े आशियाने, बर्बाद खेत, बिखरी ज़िंदगियां। दर्द आंखों में साफ दिखता है, मगर हौसला अटूट है। राज्य और केंद्र सरकार दोनों हर हाल में ये सुनिश्चित करें कि राहत पैकेज और मुआवज़ा बिना देरी पीड़ितों के हाथों तक पहुंचे, जिन्हें इस वक्त इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। इस त्रासदी में मैं हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं। उनकी आवाज़ बुलंद करूंगा और उन्हें हर संभव मदद दिलाना मेरा संकल्प है।

Updated on:
15 Sept 2025 05:58 pm
Published on:
15 Sept 2025 05:58 pm
Also Read
View All
Avinash Reddy ED Raid: कांग्रेस सांसद अविनाश रेड्डी पर ED का शिकंजा! हैदराबाद-कडप्पा में छापे, विवेकानंद केस से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी

चीन और बांग्लादेश सीमा के पास हलचल, 22 किमी के संकरे ‘चिकन नेक’ पर अमित शाह का दौरा, जानिए क्या है पूरा मामला

हैदराबाद में तेज रफ्तार एस्टन मार्टिन ने महिला को कुचला, पवन कल्याण के सांसद के बेटे पर केस दर्ज

BJP TDP Alliance: आंध्र प्रदेश में खटपट की आहट? चंद्रबाबू के साथ मंच से गायब पवन कल्याण, सीट बंटवारे ने बढ़ाई सियासी हलचल

जादवपुर यूनिवर्सिटी में ABVP और वामपंथी छात्रों के बीच बवाल, मुख्य गेट का ऐतिहासिक लोगो टूटा, भारी तनाव