Rahul Gandhi on CBI Selection Committee: राहुल गांधी ने CBI डायरेक्टर के चयन प्रक्रिया को पक्षपाती बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को केवल औपचारिकता तक सीमित किया जा रहा है, जानें क्या है पूरा मामला?
Rahul Gandhi Letter to PM Modi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सीबीआई डायरेक्टर चयन प्रक्रिया को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और विपक्ष को केवल औपचारिकता तक सीमित कर दिया गया है। उन्होंने साफ कहा कि वह पक्षपाती प्रक्रिया का हिस्सा बनकर अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी से समझौता नहीं कर सकते हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा कि सीबीआई जैसी देश की प्रमुख जांच एजेंसी का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों, पत्रकारों और आलोचकों को निशाना बनाने के लिए किया गया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल संस्थागत दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।
राहुल गांधी ने पत्र में लिखा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति के सदस्य के तौर पर अपनी असहमति दर्ज करा रहे हैं, जिसका गठन अगले सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति के लिए किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने उन्हें चयन प्रक्रिया में कोई सार्थक भूमिका नहीं दी गई है।
अपडेट जारी है….