
Rahul Gandhi press conference: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सीजेपी प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल गांधी ने सरकार के सामने तीन मांगें रखी। पहली- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, दूसरी- युवाओं पर बर्बरता करने वालों को सजा और तीसरी- छात्रों के सामने पीएम नरेंद्र मोदी खेद जताएं।
इस दौरान उन्होंने हाथ में काली पट्टी भी बांध रखी थी। उन्होंने 20 जुलाई का वीडियो दिखाते हुए छात्रों पर की गई लाठीचार्ज को लेकर उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस सांसद ने कहा कि छात्रों ने आखिर किया ही क्या है, जो सुरक्षा बल उन पर हथियार तान रहे हैं।
इस मामले पर आम आदमी पार्टी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कहा- छात्रों के लिए चल रही इस लड़ाई में पूरा देश सोनम वांगचुक के साथ है। बता दें कि वांगचुक करीब 25 दिन से भूख हड़ताल पर है। संजय सिंह ने कहा कि हमें उनके स्वास्थ्य की चिंता है। इसलिए कई सांसदों ने चिट्ठी लिखकर उनसे भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है।
नोट- खबर अपडेट की जा रही है।