राष्ट्रीय

Rajya Sabha ELection 2026 Result: वोटिंग से पहले ही जीते बीजेपी के 9 उम्मीदवार, सिर्फ एक सीट कांग्रेस के खाते में

Rajya Sabha Chunav Result: राज्यसभा चुनाव परिणाम में गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कुल 9 बीजेपी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। राजस्थान में एक सीट कांग्रेस को मिली। हालांकि 18 जून को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है।
2 min read
Jun 11, 2026
bjp
BJP

Rajya Sabha ELection: राज्यसभा चुनाव परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान, तीनों राज्यों में कुल 9 बीजेपी उम्मीदवार ने निर्विरोध चुनाव जीत लिया है। वहीं राजस्थान में एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है। गुजरात में 4, मध्य प्रदेश में 3 और राजस्थान में 2 सीट बीजेपी निर्विरोध जीत गयी है। हालांकि 18 जून को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है लेकिन अभी निर्विरोध जीतने वाले उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।

देखें लिस्ट

प्रदेश का नामपार्टी का नामउम्मीदवार का नाम
गुजरातभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)श्री राजुभाई शुक्ला
गुजरातभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)श्री मुकेशभाई राठवा
गुजरातभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)श्री मानसिंह परमार
गुजरातभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)श्री जितेन्द्र मेघजीभाई कंजारिया
मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)श्री तरुण चुघ
मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)श्री रजनीश अग्रवाल
मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)महेश केवट
राजस्थानभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)सतीश पुनिया
राजस्थानभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)अलका गुर्जर
राजस्थानभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस)नीरज डांगी

जानें डिटेल्स


गुजरात में राज्यसभा की चार सीटों के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी चार उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। विजयी उम्मीदवारों में राजू शुक्ला, मुकेश राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र कंजारिया शामिल हैं। इन परिणामों के बाद राज्यसभा में गुजरात का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी 11 सांसद भाजपा से होंगे। राज्यसभा में नहीं रहेगा। वहीं, राजस्थान में राज्यसभा की तीनों सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। भाजपा के सतीश पूनिया और अलका गुर्जर ने जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस के नीरज डांगी भी निर्वाचित हुए हैं। मध्य प्रदेश में भी तीनों सीट बीजेपी के पास गयी है। हालांकि मीनाक्षी नटराजन का मामला कोर्ट में लंबित है।

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र को निरस्त किए जाने के मामले को कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष उठाया है। इस मामले पर 12 जून को सुनवाई निर्धारित की गई है। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि पार्टी को न्यायालय से उम्मीद है और उन्हें विश्वास है कि अदालत मामले में उचित निर्णय देगी। यह मामला सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस प्रशांत कुमार शर्मा और जस्टिस अतुल एस. चंदुरकर की पीठ के सामने सूचीबद्ध है। मीनाक्षी नटराजन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी इस मामले में नटराजन का पक्ष रख रहे हैं।

Updated on:
11 Jun 2026 05:21 pm
Published on:
11 Jun 2026 04:16 pm