राष्ट्रीय

‘RSS का असली काम लूट-खसोट करना है’ राम मंदिर चंदा चोरी पर आरएसएस के बयान के बाद कांग्रेस नेता ने लगाए कई गंभीर आरोप

Pawan Kheda On RSS Statement: अयोध्या राम मंदिर में दान राशि के कथित गबन मामले पर RSS के बयान के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने संघ और SIT जांच पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
2 min read
Jul 03, 2026
RSS
कांग्रेस ने आरएसएस पर लगाए कई आरोप

Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि के कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पहली डिटेल प्रतिक्रिया के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जबकि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने RSS और जांच प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

RSS ने कहा- दोषियों को मिले कठोर सजा

संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर बना भव्य मंदिर करोड़ों रामभक्तों की आस्था, समर्पण और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रामलला मंदिर के दान पात्रों में जमा राशि की कथित चोरी की घटना से पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

होसबले ने कहा कि यह केवल वित्तीय अनियमितता का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है और उसकी सिफारिशों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने मंदिर प्रबंधन में यदि कोई कमी है तो उसे दूर कर पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।

पवन खेड़ा ने लगाए गंभीर आरोप

RSS के बयान के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि संघ का बयान मामले की सच्चाई सामने लाने के बजाय अपनी छवि बचाने का प्रयास है।

खेड़ा ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित SIT का गठन एफआईआर दर्ज होने से पहले ही कर दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई और पूरी प्रक्रिया गोपनीय तरीके से संचालित की गई, जिससे जांच की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इस मामले में बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाने और निचले स्तर के लोगों पर कार्रवाई करने की कोशिश की जा रही है।

श्रद्धालुओं की आस्था को पहुंची चोट-पवन खेड़ा

पवन खेड़ा ने कहा कि राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास को ठेस पहुंची है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि मंदिर की व्यवस्था और संचालन पूरी तरह ईमानदारी और पारदर्शिता से किया जाता, तो इस तरह की कथित घटना सामने नहीं आती।

उन्होंने RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि संगठन का वास्तविक चरित्र उसके बयानों से नहीं, बल्कि व्यवस्था की जवाबदेही से तय होगा। खेड़ा ने संघ पर तीखे राजनीतिक आरोप भी लगाए और कहा कि राम का नाम केवल दिखावे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। अंत में पवन खेड़ा ने जोड़ा कि यही संघ का असली चेहरा है- मुंह में राम, बगल में छुरी। राम का नाम उसके लिए महज दिखावा है, उसका असली काम इसी तरह की लूट खसोट ही है।

Updated on:
03 Jul 2026 07:03 pm
Published on:
03 Jul 2026 07:02 pm
Also Read
View All
TMC: ‘प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चल रही पार्टी’, चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे और ममता के टीएमसी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर ऋतब्रत बनर्जी ने की टिप्पणी

अमरनाथ यात्रा 2026: वैध पंजीकरण वालों को ही मिलेगी यात्रा की अनुमति, LG मनोज सिन्हा का बड़ा फैसला

इस्तीफे के बाद भी नहीं टली पूर्व जज यशवंत वर्मा की मुसीबत, मानसून सत्र में संसद में पेश हो सकती है जांच रिपोर्ट

रिलायंस कैपिटल के पूर्व CFO अमित बापना को अब सीबीआई ने किया गिरफ्तार, 4 दिन की कस्टडी में भेजे गए

मेलबर्न दौरे से पहले PM मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच