3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर RSS का बड़ा बयान, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, सख्त कार्रवाई की मांग

Ram Mandir: राम मंदिर चढ़ावा और कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले पर RSS सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की, जबकि SIT पिछले पांच वर्षों के खातों और दान में मिले आभूषणों का दोबारा ऑडिट करेगी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jul 03, 2026

RSS

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर आरआरएस का आया पहला बयान(फोटो-IANS)

RSS On Ram Mandir donation Controversy: अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि के कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पहली बार डिटेल प्रतिक्रिया दी है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने इस घटना को करोड़ों रामभक्तों की आस्था पर आघात बताया और कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उन्हें कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने मंदिर प्रबंधन से पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की।

करोड़ों रामभक्तों की आस्था को पहुंचा आघात: RSS

संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर बना भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रामलला मंदिर के दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। होसबले ने कहा कि यह घटना केवल आर्थिक अनियमितता का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है।

दोषियों के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई

होसबले ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है और उसकी सिफारिशों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कठोर दंड सुनिश्चित किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि मंदिर की व्यवस्था और संचालन में यदि कोई कमी है तो उसे तत्काल दूर किया जाएगा।

हिंदू समाज से धैर्य और संयम की अपील

दत्तात्रेय होसबले ने पूरे हिंदू समाज से अपील की कि इस कठिन समय में धैर्य और संयम बनाए रखें। उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का फायदा उठाकर हिंदू विरोधी और राष्ट्र विरोधी ताकतें समाज को बदनाम करने का प्रयास कर सकती हैं, ऐसे प्रयासों को विफल करना सभी की जिम्मेदारी है।

SIT करेगी पांच वर्षों के खातों का दोबारा ऑडिट

इस बीच, मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पिछले पांच वर्षों के खातों का दोबारा ऑडिट करेगी। प्रारंभिक जांच में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार, पुनः ऑडिट में निर्माण कार्यों पर हुए खर्च के साथ-साथ दान में मिले आभूषण, सोना, चांदी और अन्य मूल्यवान वस्तुओं का भी डिटेल परीक्षण किया जाएगा।