राष्ट्रीय

जुलूस पहुँचा मस्जिद के पास… और फिर बरसने लगे पत्थर! शिवाजी जयंती पर भड़की सांप्रदायिक आग

Shivaji Jayanti procession violence: कर्नाटक के बागलकोट जिला में शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पथराव से तनाव फैल गया, जिसमें पुलिसकर्मी भी घायल हुए। वहीं बेलगावी जिला में वीर योद्धा संगोली रायन्ना की प्रतिमा पर कालिख पोते जाने से माहौल और संवेदनशील हो गया। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।

2 min read
Feb 20, 2026
शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पत्थरबाजी (Photo-AI)

Bagalkot Stone Pelting: कर्नाटक के बागलकोट जिले में सांप्रदायिक हिंसा भड़कने से तनाव का माहौल बना हुआ है। किला ओनी इलाके में मस्जिद के पास शिवाजी जयंती का जुलूस पहुंचने पर पथराव की घटना हुई। बताया जा रहा है जुलूस पर अचानक पत्थर फेंके गए, जिससे मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों को चोट भी लगी है। पूरी घटना एक मस्जिद के पास हुई है। जिसके बाद दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई इसके बाद स्थिति बिगड़ गई। 

ये भी पढ़ें

सड़क हादसे के बाद इलाज की टेंशन खत्म! सरकार देगी 1.5 लाख तक का तुरंत इलाज खर्च

सड़कों पर उतरे लोग

पथराव की घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर हालात पर काबू पाया। वहीं घटना के बाद दूसरे पक्ष के लोग नाराज हो गए और सड़क पर उतर गए। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें समझाकर वहां से हटाया। 

अतिरिक्त पुलिस बल किया तैनात

वहीं किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और हालात पर नजर रखी जा रही है। 

हिंदू संगठनों ने दी चेतावनी

घटना से नाराज हिंदू संगठनों ने प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पथराव करने वालों को गिरफ्तार करे नहीं तो बालगकोट को बंद किया जाएगा। वहीं क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। 

जबलपुर में भी भड़की हिंसा

मध्यप्रदेश के जबलपुर में दो पक्षों में विवाद होने के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़कने का भी मामला सामने आया है। सिहोरा क्षेत्र में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद जमकर पथराव और तोड़फोड़ हुई। वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। 

मंदिर में हुई तोड़फोड़ की घटना

सिहोरा के आजाद चौक इलाके में गुरुवार रात दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ की घटना हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, उस समय मंदिर में आरती और पास की मस्जिद में नमाज एक साथ चल रही थी। इसी दौरान किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक युवक के साथ मारपीट की गई, मंदिर की ग्रिल तोड़ दी गई और पथराव भी किया गया।

ये भी पढ़ें

Galgotias University Robodog Row: गलगोटिया यूनिवर्सिटी को ट्रोल कर रहे लोग, सरकार भी आई निशाने पर

Updated on:
20 Feb 2026 09:00 am
Published on:
20 Feb 2026 08:41 am
Also Read
View All

अगली खबर