राष्ट्रीय

राम जन्मभूमि मंदिर के लिए रामलला की मूर्ति तय, जानिए कैसे दिखाई देंगे हमारे राम

Ayodhya Ram Mandir : राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में विराजित होने वाली रामलला की प्रतिमा का स्वरूप तय हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की 29 दिसंबर को हुई बैठक के बाद रविवार को चयन किया गया।
less than 1 minute read
ram_janam_bhomi_mandir_ayodhya_.png

Ayodhya Ram Mandir: राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में विराजित होने वाली रामलला की प्रतिमा का स्वरूप तय हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की 29 दिसंबर को हुई बैठक के बाद रविवार को चयन किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सचिव चंपत राय ने बताया कि गर्भगृह में विराजित होने वाले रामलला की प्रतिमा 51 इंच लंबी होगी इसमें रामलला 5 साल के बाल स्वरूप में होंगे। 31 साल बाद भक्त नंग पांव रामलला के दर्शन कर पाएंगे। 6 दिसंबर 1992 को जब रामलला टेंट में विराजमान हुए थे उस समय से सुरक्षा कारणों को देखते हुए भक्त जूते-चप्पल पहनकर रामलला के दूर से दर्शन करते थे।


ऐसे होंगे रामलला

इन्होंने किया है निर्माण
रामलला की तीन प्रतिमाओं का निर्माण 3 मूर्तिकारों गणेश भट्ट, योगीराज और सत्यनारायण पांडेय ने तीन पत्थरों से किया है। सत्यनारायण पांडेय की प्रतिमा श्वेत संगमरमर की है। इसके अलावा गणेश भट्ट की प्रतिमा दक्षिण भारत की शैली में नीले पत्थर पर बनी है। इस कारण अरुण योगीराज की प्रतिमा भी नीले पत्थर पर बनी है।

कौन हैं योगी राज?
राम मंदिर के लिए रामलला का विग्रह तैयार करने वाले अरुण योगीराज 37 साल के हैं। वह मैसूर महल के कलाकार परिवार से आते हैं। 2008 में मैसूर विश्वविद्यालय से MBA करने के बाद नौकरी की। इसके बाद नौकरी छोड़कर प्रतिमांए बनाने लगे। केदारनाथ में स्थापित जगद्गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का निर्माण योगीराज ने ही किया था। PM मोदी भी उनके काम की तारीफ कर चुके हैं।