राष्ट्रीय

रांची में दर्दनाक हादसा: पलटी पिकअप से चार लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Ranchi Bundu Road Accident: रांची-टाटा हाईवे पर ग्रामीणों से भरी पिकअप वैन पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा जख्मी हो गए।
2 min read
Oct 30, 2025
Accident
सड़क हादसा (फाइफ फोटो)

Ranchi Bundu Road Accident: झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। रांची-टाटा हाईवे पर ग्रामीणों से भरी पिकअप वैन पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा जख्मी हो गए। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह हादसा बुंडू थाना क्षेत्र में उस वक्त हुआ, जब आदिवासी संगठनों की ओर से बुलाई गई जन आक्रोश रैली में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी एक पिकअप सवारी वैन रांची-टाटा हाईवे पर गोसाईडीह गांव के पास पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।

टायर फटने से बिगड़ गया पिकअप का संतुलन

हादसे के बारे में पुलिस ने बताया कि चलती हुई पिकअप का टायर अचानक फट गया। इसके बाद उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खेत में पलट गया। वाहन में ऊपर और नीचे बैठे कई लोग उसके नीचे दब गए। चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।

इस प्रकार हुई मृतकों की पहचान

इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हो गई है। पुलिस के मुताबिक, ब्रजकिशोर मुंडा (35), रासबिहारी मुंडा (45), डोमन सिंह मुंडा (48) और जगरनाथ सिंह मुंडा (55) के रूप में मृतकों की पहचान की गई है। सभी मृतक बुंडू थाना क्षेत्र के सिगिद और ऊपर बालालौंग गांव के रहने वाले थे।

आदिवासी जनाक्रोश रैली में भाग लेने जा रहे थे लोग

हादसे पर दुख जताते हुए विधायक विकास कुमार मुंडा ने कहा कि मृतकों के परिजनों को सरकारी मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है। बता दें कि सभी लोग अड़की के बिरड़ीह गांव से बुंडू के ताऊ मैदान में आयोजित आदिवासी जनाक्रोश रैली में शामिल होने जा रहे थे। दुखद हादसे के बाद प्रस्तावित जन आक्रोश रैली को स्थगित कर दिया है। इस हादसे के बाद आसपास के इलाके में शोक की लहर छा गई है।

Updated on:
30 Oct 2025 08:54 pm
Published on:
30 Oct 2025 08:53 pm
Also Read
View All
Delhi Race Club: पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली रेस क्लब की याचिका खारिज; लुटियंस दिल्ली परिसर खाली करने का आदेश बरकरार

89 करोड़ के वाल्मीकि निगम घोटाले पर घिरी कांग्रेस सरकार, मंत्री बी नागेंद्र ने CM शिवकुमार को दिया इस्तीफे का प्रस्ताव

पंजाब पहुंचते ही सतीश पूनिया ने बताया BJP का प्लान, उधर हाईकमान ने नेताओं को दिया स्पष्ट निर्देश

‘मैं और आशुतोष तो पिट लिए, अब सौरव का नंबर आएगा’- बोले अभिजीत दीपके, फिर मार्च का किया ऐलान

Zohran Mamdani RSS Controversy: ममदानी के RSS विरोध पर शाइना NC का करारा पलटवार, बोलीं- ‘आप कौन होते हैं सर्टिफिकेट देने वाले?’