राष्ट्रीय

पूर्व हरियाणा आप अध्यक्ष का दावा- अरविंद केजरीवाल के बंगले पर हुई थी राघव चड्ढा की पिटाई, आंख की चोट सही करने गए थे इंग्लैंड

Raghav Chadha Video: हरियाणा के पूर्व AAP अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने दावा किया कि राघव चड्ढा को CM हाउस में अपमानजनक रूप से पीटा गया।

2 min read
Apr 04, 2026
राघव चड्ढा को लेकर बड़ा खुलासा (Patrika Graphic)

AAP Raghav Chadha: हरियाणा के पूर्व AAP प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर बड़ा सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि राघव चड्ढा को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास शीशमहल (CM हाउस) में जबरन मुर्गा बनाकर पीटा गया था। नवीन के वीडियो के अनुसार यह घटना कुछ चार अन्य नेताओं की मौजूदगी में हुई थी और चड्ढा की आंख भी घायल हुई थी, जिसे उन्होंने बाद में इंग्लैंड में इलाज करवाया था।

ये भी पढ़ें

केजरीवाल के युवातुर्क राघव चड्ढा अपनों के निशाने पर, लंदन में मिला था करोड़ों का पैकेज, 21 की उम्र में बने थे CA

नवीन जयहिंद का वीडियो वायरल

नवीन जयहिंद ने अपने एक्स अकाउंट पर लगभग 2 मिनट का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा को शीशमहल में बुलाकर अपमानजनक तरीके से पीटा गया था। यह घटना उस समय हुई जब वे AAP में उप-नेता थे। चार वरिष्ठ नेता उस समय मुजूद थे, लेकिन राघव ने अब तक इस मामले का खुलासा नहीं किया। इसी दौरान उनकी आंख में चोट आई, जिसे बाद में इंग्लैंड में ठीक कराया गया। नवीन ने ये भी बताया कि राघव की आंख में चोट लगी थी, तब वे इंग्लैंड गए थे पर लोगों को लगा कि वे हनीमून मनाने गये थे। अब उन्हें यह सारी बातें जनता को बतानी चाहिए।

देखें वायरल वीडियो

कौन हैं नवीन जयहिंद?

नवीन जयहिंद 2011 में अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़े थे और आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं। उन पर 2022 में आपसी मतभेद के कारण उन्होंने AAP से त्यागपत्र दे दिया था। नवीन ने हरियाणा में पार्टी की कमान संभाली थी।

क्या है पूरा विवाद?

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बेहद करीब माने जाने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पार्टी ने संसद के ऊपरी सदन में उपनेता पद से हटा दिया है। इस फैसले के बाद राघव चड्ढा ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि 'मेरी चुप्पी को कमजोरी न समझा जाए। मैं फिलहाल शांत नदी की तरह हूं, लेकिन ज़रूरत पड़ी तो बाढ़ भी बन सकता हूं।' चड्ढा के वीडियो पर सांसद संजय यादव ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि 'हमारे साथ निडरता से मोदी के खिलाफ लड़ते हैं। यही हमने केजरीवाल से सीखा है।' वहीं, अनुराघ ढांढा ने कहा, 'तुम डर गए हो राघव, मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो।'

ये भी पढ़ें

राघव चड्ढा को ‘आउट’ करने वाले अशोक मित्तल कौन हैं? क्यों है केजरीवाल के करीब

Also Read
View All

अगली खबर