राष्ट्रीय

चंद्रकांत पाटिल और रवींद्र धंगेकर के बीच जुबानी जंग तेज, सतेज पाटिल के समर्थन में उतरे शिंदे गुट के नेता ने दी खुली चुनौती

Maharashtra Politics: गोकुल अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सतेज पाटिल पर चंद्रकांत पाटिल की टिप्पणी के बाद रवींद्र धंगेकर ने उन पर तीखा हमला बोला है।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 2:41 PM IST
ravindra dhangekar
रवींद्र धंगेकर। फाइल फोटो- पत्रिका

पुणे। गोकुल अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। मंत्री चंद्रकांत पाटिल की ओर से कांग्रेस नेता सतेज पाटिल को लेकर की गई टिप्पणी पर अब एकनाथ शिंदे गुट के नेता रवींद्र धंगेकर ने तीखा पलटवार किया है। धंगेकर ने चंद्रकांत पाटिल की भाषा पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे पहले अपनी हैसियत देखें, फिर डीवाई पाटिल संस्थान को बर्बाद करने की बात करें। उन्होंने चेतावनी दी कि सत्ता में बैठे लोगों का यह रवैया लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है और इसका अंजाम बुरा होगा।

'इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना ठीक नहीं'

धंगेकर बुधवार को पुणे में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोकुल अध्यक्ष पद के चुनाव में चंद्रकांत पाटिल ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, वह उचित नहीं है। सतेज पाटिल को बर्बाद करने की चेतावनी देने वाले चंद्रकांत पाटिल आखिर खुद को क्या समझते हैं? वे आज तक एक आंगनबाड़ी तक नहीं खोल पाए और डीवाई पाटिल संस्थान को बर्बाद करने की बात कर रहे हैं। धंगेकर ने सवाल उठाया कि क्या चंद्रकांत पाटिल ने सतेज पाटिल को महाराष्ट्र का भावी मुख्यमंत्री मानकर इस तरह की टिप्पणी की है? उन्होंने कहा कि सतेज पाटिल के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना ठीक नहीं है।

'गलत फैसलों पर चुप नहीं रहेंगे'

धंगेकर ने यह भी साफ किया कि महायुति में शामिल होने के बावजूद वे सरकार और सत्ताधारी नेताओं के गलत फैसलों पर चुप नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा, 'महायुति में हूं, लेकिन जो कुछ चल रहा है, वह लोकतंत्र के लिए घातक है। जो बोया है, वही काटना पड़ेगा। इसका अंत अच्छा नहीं होगा।' उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई भाजपा से नहीं, बल्कि गलत प्रवृत्तियों से है। आज राजनीति में मुद्दों की लड़ाई छोड़कर व्यक्तिगत हमले किए जा रहे हैं। यह स्थिति चिंताजनक है।

'आईना दिखाना जरूरी'

जब धंगेकर से पूछा गया कि उनकी आक्रामक बयानबाजी से महायुति में मतभेद बढ़ सकते हैं और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस पर क्या कहेंगे, तो उन्होंने कहा कि अपना नेता भी गलती करे तो उसे आईना दिखाना जरूरी है। शिंदे की प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इस मुद्दे पर विस्तार से अपनी बात रखेंगे। धंगेकर के इस बयान से महायुति के भीतर राजनीतिक खींचतान की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Updated on:
11 Nov 2026, 2:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरा दिल बैठ गया था…’ 1999 में सरकार बनाने के दावे के दौरान क्यों घबरा गई थीं सोनिया गांधी?

आंध्र प्रदेश में पूर्व राज्यसभा सांसद विजयसाई रेड्डी ने बनाई नई पार्टी, जानें क्या रखा नाम

11 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य, विशाखापत्तनम में 31वीं CII पार्टनरशिप कॉन्फ्रेंस की भव्य तैयारी

Chhattisgarh Politics: पीएम नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे पर पूर्व डिप्टी CM ने कसा तंज, बोले- वे इवेंट मैनेजमेंट में एक्सपर्ट, आपत्तिजनक कमेंट्स भी किए

‘डंडों से पीटा, सीने पर घूंसे मारे, 24 घंटे रोका इलाज’, अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक ने तिहाड़ जेल में लगाया टॉर्चर का आरोप