राष्ट्रीय

CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की चौथी महिला सीएम, जानें पिछली तीन महिला सीएम के बारे में

Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनी हैं। उनसे पहले शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज और आतिशी दिल्ली की सीएम रही हैं।
2 min read
Feb 20, 2025
Delhi CM Rekha Gupta
Delhi CM Rekha Gupta

CM Rekha Gupta: दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम का ऐलान हो गया है। बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। रेखा गुप्ता गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। वहीं नई दिल्ली के विधायक प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनी हैं। उनसे पहले शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज और आतिशी दिल्ली की सीएम रही हैं।

दिल्ली की महिला सीएम के सूची में शामिल हुई रेखा गुप्ता

बता दें कि बीजेपी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया सीएम चुना है। इसी के साथ रेखा गुप्ता दिल्ली की महिला सीएम की सूची में शामिल हो गई। रेखा गुप्ता दिल्ली की महिला चौथी सीएम बनी हैं। आइए जानते है दिल्ली की पिछली तीन महिला सीएम के बारे में…

1- सुषमा स्वराज: बीजेपी ने सुषमा स्वराज को 1998 में दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाकर इतिहास रच दिया था। हालांकि उनका कार्यकाल 52 दिनों का था।

2- शीला दीक्षित: दिल्ली की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली मुख्यमंत्री शीला दीक्षित थीं। उन्होंने 1998 से 2013 तक 15 वर्षों तक पद संभाला। कांग्रेस के नेता के रूप में उन्होंने दिल्ली के बुनियादी ढांचे और शहरी विकास में महत्वपूर्ण परिवर्तनों की देखरेख की। शीला दीक्षित का कार्यकाल 15 साल 25 दिन का रहा।

3- आतिशी: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद सितंबर 2024 में आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं। आतिशी का कार्यकाल 4 महीने 18 दिन का रहा।

NDA शासित राज्यों में पहली महिला सीएम बनीं

बता दें कि पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता वर्तमान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित 18 राज्यों में से एकमात्र महिला मुख्यमंत्री भी बन गई हैं। रेखा गुप्ता के अलावा इंडिया ब्लॉक में ममता बनर्जी एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हैं। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की सीएम हैं। बता दें कि तीन बार पार्षद रहीं रेखा गुप्ता दिल्ली मेयर का चुनाव आप नेता शेली ओबेरॉय से हार गईं थीं।

आलाकमान को दिया धन्यवाद

दिल्ली की सीएम चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने कहा मैं पीएम मोदी, अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और दिल्ली की जनता को धन्यवाद करना चाहूंगी। जिन्होंने 27 साल बाद दिल्ली में जो एक नया अध्याय शुरू होने वाला है उसकी जिम्मेदारी मुझको दी है और ये पूरे देश की महिलाओं के लिए सम्मान की घड़ी है मेरा एक-एक क्षण इस जिम्मेदारी को पूरा करने में लगेगा।

Updated on:
20 Feb 2025 07:21 am
Published on:
20 Feb 2025 07:21 am
Also Read
View All
‘या तो सबूत दें या फिर माफी मांगें’, उमर अब्दुल्ला के खरीद-फरोख्त वाले आरोप पर भड़के BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी

Ambala Car Bomb Blast: अंबाला कार बम धमाके में NIA का बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी समेत 8 पर चार्जशीट

राहुल गांधी का ‘कंप्रोमाइज’ शब्द अब पंजाब कांग्रेस में बना मुद्दा, सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले- ‘कांग्रेस को बोलने वाला नेता चाहिए, समझौता करने वाला नहीं’

Saurashtra Lion Attack: सौराष्ट्र में शेरों की दहशत, 25 दिन में 6 हमले, अब मासूम बच्चे को बनाया अपना शिकार

बांकीपुर उपचुनाव में बढ़ी सियासी गर्मी, BJP पर प्रशांत किशोर के बयान से छिड़ी नई बहस