राष्ट्रीय

Delhi: राजधानी में खुले धार्मिक स्थल, DDMA ने जारी की गाइडलाइन

Delhi लंबे इंतजार के बाद राजधानी में खुले धार्मिक स्थल, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी मंजूरी

2 min read
Oct 01, 2021
790.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) की तीसरी लहर की आहट के बीच दिल्ली में लगातार स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। यही वजह है कि राजधानी में लगातार अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में अब दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ( DDMA ) ने भक्तों के लिए धार्मिक स्थलों ( Religious Places ) को खोलने की इजाजत दे दी है। इस दौरान उन्हें कोविड के दिशा-निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रियाओं ( SOP ) का सख्ती से पालन करना होगा।

इसके संबंध में डीडीएमए ने शुक्रवार को औपचारिक तौर पर आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि धार्मिक स्थलों को विजिटर्स और भक्तों के लिए खोलने की मंजूरी दी जाएगी, लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन अनिवार्य है।

डीडीएमए ने कहा है कि यह आदेश 15 अक्टूबर की मध्यरात्रि तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक लागू रहेंगे। दरअसल दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण धार्मिक स्थल 19 अप्रैल से पिछले पांच महीने से अधिक समय से भक्तों के लिए बंद हैं।

लेकिन हालात सुधरने के साथ ही दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। स्कूलों के बाद अब डीडीएमए ने धार्मिक स्थलों पर भक्तों के प्रवेश की अनुमति दे दी है लेकिन आदेश में बड़ी सभाओं पर रोक लगाई गई है।

डीडीएमए ने जिलाधिकारियों और पुलिस उपायुक्तों को आगामी त्योहारों के मद्देनजर कोविड-उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।

प्राधिकरण ने अपने नए कोविड-19 दिशानिर्देशों में कहा है कि दिल्ली में त्योहारों के दौरान मेलों, फूड स्टालों, झूलों, रैलियों और जुलूसों की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Published on:
01 Oct 2021 03:48 pm
Also Read
View All
नितिन नवीन की नई टीम में गुजरात, राजस्थान और MP पर खास फोकस, चुनावी समीकरण साधने की तैयारी तेज

पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मीटिंग, ईरान युद्ध और ट्रेड डील समेत कई विषयों पर होगी चर्चा

Monsoon In India: कई राज्यों से मानसून अभी दूर, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, उत्तर-पश्चिम भारत में बदलेगा मौसम

Crime News: दिल्ली में पाकिस्तान समर्थित आतंकी-क्राइम मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

Om Birla: विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की होगी सबसे बड़ी भूमिका, युवा संसद लोकतंत्र को कर रही मजबूत- ओम बिरला