राष्ट्रीय

Iran War: बिहार पहुंचे थे ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि, हॉर्मुज को लेकर दे दिया एक और बड़ा बयान

ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने भारत में एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि हॉर्मुज स्ट्रेट अमेरिका-इजराइल जैसे दुश्मनों के लिए बंद है, जबकि अन्य देशों के लिए खुला रहेगा। यह बयान बिहार से दिया गया।
2 min read
• •
Apr 05, 2026
Mojtaba Khamenei health update
मोजतबा खामेनई की हेल्थ अपडेट को लेकर ईरान ने दी जानकारी (Photo-IANS)

ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही इस वक्त भारत में हैं। अमेरिका-इजराइल के साथ चल रहे युद्ध पर उन्होंने रविवार को एएनआई के साथ बात की। इस दौरान उन्होंने बिहार से ही हॉर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा बयान दिया है।

अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने इंटरव्यू के दौरान साफ कहा कि हॉर्मुज स्ट्रेट तेहरान के दुश्मनों के लिए बंद है, जबकि अन्य देश इससे गुजरने के लिए स्वतंत्र हैं।

हॉर्मुज से गुजरते रहेंगे भारतीय जहाज

अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि कुछ भारतीय जहाज हॉर्मुज से होकर गुजरे हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सिलसिला जारी रहेगा।

28 फरवरी को शुरू हुए इस युद्ध के समाप्त होने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि यह उन देशों पर निर्भर करता है जिन्होंने इस युद्ध की शुरुआत की थी।

पहले अमेरिका-इजराइल को रोकना होगा हमला

अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने आगे कहा कि अगर ईरान पर हमले बंद हो जाते हैं, तो युद्ध समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा- अमेरिका-इजराइल ने ही हमले शुरू किए और कई नागरिकों को मार डाला। यदि वे इसे रोक देते हैं, तो युद्ध समाप्त हो जाएगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या भारत अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में कोई भूमिका निभा सकता है, उन्होंने कहा- सभी देश इस युद्ध को रोकने में एक अच्छी भूमिका निभा सकते हैं।

पाक की भूमिका पर ईरान ने क्या कहा?

पश्चिम एशिया संघर्ष में पाकिस्तान की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा- इस युद्ध में उनकी कोई भूमिका नहीं है। पाकिस्तान के माध्यम से ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत की बात सच नहीं थी, क्योंकि वे (अमेरिका) केवल तेल की कीमतों में हो रही वृद्धि को रोकना चाहते थे। वे तो बस कुछ देशों का इस्तेमाल करना चाहते थे।

यह पूछे जाने पर कि क्या भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दी जानी चाहिए, उन्होंने कहा- हां, अब तक कुछ भारतीय जहाज वहां से गुजर चुके हैं और मुझे उम्मीद है कि यह सिलसिला जारी रहेगा।

हॉर्मुज को लेकर साफ संदेश

अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने आगे कहा- इस युद्ध से पहले, कोई समस्या नहीं थी। इसका मतलब है कि सभी संघर्षों और संकटों का मूल कारण यही युद्ध है। समस्या यह नहीं है कि ईरान अनुमति देता है या नहीं।

उन्होंने कहा- यह एक सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। कुछ दुश्मन देश जो ईरान पर हमला करने के लिए इस स्ट्रेट का उपयोग करते हैं, उन्हें अनुमति नहीं है; लेकिन अन्य देश वहां से गुजरने के लिए स्वतंत्र हैं।

बिहार आने के सवाल पर क्या बोले?

अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने बताया कि उन्हें पटना के कुछ लोगों ने आमंत्रित किया था और वे शहर में आकर उन्हें उनकी एकजुटता, सहानुभूति और संवेदनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।

Updated on:
05 Apr 2026 07:39 pm
Published on:
05 Apr 2026 07:33 pm
Also Read
View All
AIADMK से TVK में गए विधायकों के इस्तीफे पर मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, स्पीकर को 2 महीने में अयोग्यता पर निर्णय का निर्देश

CEC विवाद पर INDIA गठबंधन के मार्च को लेकर सियासत तेज, राम कदम बोले- राहुल गांधी देश से मांगें माफी

राहुल गांधी की याचिका पर तेलंगाना BJP अध्यक्ष का हमला, बोले- न्यायपालिका को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं

अमित शाह के निर्देश पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से रोका गया: CJP नेता विजय रेड्डी का आरोप, दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम

India New Economy Forum: ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, भारत अब वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा तय करने को तैयार