TMC Bank Acounts: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रिताब्रता बनर्जी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटिशन (SLP) दायर करने की योजना बना रहा है।
रिताब्रत बनर्जी ने यह भी कहा कि जब यह मामला शुरू में कलकत्ता हाई कोर्ट में दायर किया गया था, तब इसमें प्रवर्तन निदेशालय (ED) शामिल नहीं था। हालांकि, उन्होंने कहा कि अब जब सुप्रीम कोर्ट में SLP दायर हो जाएगी, तो जायज लगता है कि ED भी इस पूरे मामले का एक भाग होगी।
ममता बनर्जी को गुरुवार को बड़ा झटका लगा है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीन बड़े नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन कर ली है। TMC की पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक सुखेंदु शेखर रॉय आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हो गए है। कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल BJP के प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने इन तीनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई और BJP में उनका स्वागत किया।
TMC के बैंक अकाउंट के बारे में TMC विधायक कुणाल घोष ने कहा कि वह चिट्ठी मैंने लिखी थी, उस समय वे वहीं थे। बंगाल के आनंदबाजार अखबार के पहले पन्ने पर मैंने पूरी सीरीज छापी थी। जिस TMC अकाउंट के खिलाफ रिताब्रता बनर्जी ने शिकायत की है, उसी अकाउंट से रिताब्रता बनर्जी ने 25 लाख रुपये लिए और चुनाव लड़ा। उनका कुल खर्च 26-27 लाख रुपये था, जिसमें से 25 लाख रुपये तृणमूल के उसी अकाउंट से लिए गए थे।