RJD Leader Sudhakar Singh on Nitish Kumar: बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह लगातार अपनी ही सरकार पर हमलावर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर की गई बयानबाजी पर राजद ने सुधाकर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी है। इधर नोटिस जारी से एक दिन पहले सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर फिर हमला बोला।
RJD Leader Sudhakar Singh on Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार बयानबाजी करने वाले पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को राजद ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सुधाकर सिंह पर गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन करने का आरोप है। पार्टी ने उनसे 15 दिन में जवाब मांगा है। इस कारण बताओ नोटिस के बीच सुधाकर सिंह का नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर हमले का एक और नया मामला सामने आया है। राजद विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने खगड़िया में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। सुधाकर सिंह ने कहा कि राज्य में एक ऑनलाइन एप नहीं चल पा रहा है और आप (नीतीश कुमार) कह रहे हैं कि बिहार को बदल देंगे। आप बिहार के खेतों को बदल देंगे, नहीं आप (नीतीश कुमार) झूठ बोल रहे हैं। आप कह कुछ रहे हैं और कर कुछ रहे हैं।
शराबबंदी पर भी पूर्व मंत्री ने उठाए सवाल
सुधाकर सिंह ने आगे कहा कि लोग कहते हैं बिहार में शराब ज़हरीला है लेकिन सबको पता है वो ज़हरीली शराब की होम डिलीवरी हो रहा है। लेकिन सरकार किसानों की खेती के लिए बीज और खाद होम डिलीवर नहीं कर सकती। खगड़िया में किसानों के एक कार्यक्रम में सुधाकर सिंह ने कहा राज्य में सत्ता संरक्षित लूट का मॉडल संचालित हो रहा है।
बिहार में न्याय का शासन नहीं चल रहाः सुधाकर सिंह
सुधाकर सिंह ने कहा कि इस देश ने इंडिया इज इंडिया वाली सरकार भी देखी है। और आज की तारीख में बिहार में बहार है नीतीशे कुमार है वाली सरकार देख रही है। मोदी सरकार दिल्ली में है और नीतीश सरकार बिहार में। ऐसे में अब नीतीश कुमार से ही सवाल किया जाएगा। आरजेडी विधायक ने कहा कि बिहार में न्याय का शासन नहीं चल रहा है। बिहार में लूट का एक ऐसा मॉडल विकसित किया गया है, जिसे जांचना पुलिस के बस में नहीं है। क्योंकि लूट का मॉडल सत्ता संरक्षित है।
यह भी पढ़ें - बिहारः एक और मंत्री का विवादित बयान, कहा- चुनाव आने पर आर्मी पर हमला करवाती है BJP
केंद्र हो या राज्य सकार, कहीं किसानों की आवाज नहीं सुनी जा रहीः सुधाकर
सुधाकर सिंह ने आगे कहा कि केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार, कहीं भी किसानों की आवाज नहीं सुनी जा रही है। बिहारी अंदाज में कहा कि अगर आप लोग साथ देंगे तो हम टेकुआ की तरह सीधा कर देंगे। सुधाकर सिंह ने इससे पहले कृषि मंत्री रहते हुए यह कहा था कि उनके विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है और इसके लिए उन्होंने नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने यह भी दावा किया कि विभाग के सभी कर्मचारी और अधिकारी चोर थे और 'वह उनके राजा थे'।
सीएम नीतीश कुमार को शिखंडी तक कहा
कर्मचारी और अधिकारी चोर, मैं चोरों का सरदार वाले बयान के बाद सुधाकर सिंह लगातार सरकार पर सवाल खड़े गए। जिसके बाद उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। मंत्री पद छोड़ने के बाद भी सुधाकर सिंह चुप नहीं बैठे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कई अपमानजनक टिप्पणियां कीं। एक बार तो उन्होंने नीतीश कुमार को शिखंडी तक कह दिया था। जिसके बाद सुधाकर सिंह से पार्टी ने स्पष्टीकरण मांगा है। जिसका जदयू ने स्वागत किया है।
यह भी पढ़ें - सुधाकर सिंह पर एक्शन की तैयारी, RJD ने भेजा नोटिस, नीतीश पर की थी बयानबाजी