दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शिकोहपुर जमीन सौदे से जुडे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत दे दी। ईडी ने जमीन खरीद और बिक्री में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं, जबकि वाड्रा ने सभी आरोपों से इनकार किया है।
BREAKING: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लंबे समय से चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को जमानत मिल गई है। यह मामला हरियाणा के गुरुग्राम स्थित शिकोहपुर गांव की जमीन खरीद और बिक्री से जुडा हुआ है, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है। कोर्ट ने वाड्रा को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और समान राशि की एक जमानत पर राहत दी। मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को तय की गई है। इस फैसले के बाद राजनीतिक और कानूनी हलकों में चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि यह केस कई वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में बना हुआ है।