राष्ट्रीय

भारत सिर्फ सपेरों का देश नहीं, बल्कि टेक हब है, RSS के सर कार्यवाहक ने अमेरिका को दिखाया आइना

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले अमेरिका के 'हडसन इंस्टीट्यूट' में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान दत्तात्रेय होसबाले ने अमेरिका के लोगों को भारत के लिए फैलाई जा रही भ्रांतियों को खारिज किया।

2 min read
Apr 25, 2026
RSS के सर कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले ने अमेरिका को दिखाया आइना (Image- ANI)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि हिंदुओं ने कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया और न ही किसी को गुलाम बनाया। इसलिए हिंदुओं को किसी भी बात के लिए माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है। गुरुवार को अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी स्थित 'हडसन इंस्टीट्यूट' में उन्होंने 'न्यू इंडिया कॉन्फ्रेंस' के दौरान यह बातें कहीं।

ये भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट का आदेश- ICU में सुधार के लिए 3 हफ्ते में एक्शन प्लान बनाएं सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश

दत्तात्रेय होसबाले ने अमेरिका को दिखाया आइना

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से 'न्यू इंडिया कॉन्फ्रेंस' में दत्तात्रेय होसबाले ने RSS को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि दशकों से एक नियोजित एजेंडे के तहत RSS को हिंदू वर्चस्ववादी, ईसाई-विरोधी, अल्पसंख्यक-विरोधी, विकास-विरोधी और आधुनिकीकरण-विरोधी बताने का नैरेटिव गढ़ा गया है। होसबाले ने स्पष्ट रूप से कहा- RSS लोगों का एक स्वैच्छिक आंदोलन है, जो भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं और सभ्यतागत मूल्यों से प्रेरित है।

भारत सिर्फ सपेरों का देश नहीं, बल्कि टेक हब है

हिंदू दर्शन पूरे विश्व को एक परिवार मानता है, इसलिए वर्चस्ववाद की कोई गुंजाइश नहीं है। दत्तात्रेय होसबाले ने अमेरिका के लोगों की भारत को लेकर गलतफहमियों पर भी प्रकाश डाला। RSS के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा- आम धारणा यह है कि भारत अत्यधिक आबादी वाला, झुग्गी-झोपड़ियों, गरीबी, सपेरों और साधु-संतों से भरा हुआ देश है। वास्तविकता यह है कि भारत एक प्रमुख टेक हब है और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

RSS को गलत तरीके के पेश किया गया

होसबाले ने जोर दिया कि आधुनिकता और सांस्कृतिक मूल्य एक साथ सह-अस्तित्व में रह सकते हैं। RSS के सेवा कार्यों का जिक्र करते हुए सर कार्यवाह ने बताया कि संगठन के स्वयंसेवक आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों में सबसे आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि RSS का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और राष्ट्र को एकजुट बनाए रखना है।

भारत और उसके पड़ोसी देशों के बीच चल रहे तनाव पर होसबाले ने कहा कि निरंतर और व्यापक बातचीत से गलतफहमियां दूर की जा सकती हैं। अमेरिका दौरे के समापन के बाद दत्तात्रेय होसबाले 26 से 28 अप्रैल तक जर्मनी के दौरे पर जाएंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम आरएसएस की वैश्विक छवि को सही रूप में प्रस्तुत करने और भारत की सकारात्मक कहानी को दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि दशकों से किसी एजेंडे के तहत यह नैरेटिव गढ़ा गया है कि RSS एक हिंदू वर्चस्ववादी संगठन है। संघ को अक्सर ईसाई-विरोधी, अल्पसंख्यक-विरोधी, विकास-विरोधी और आधुनिकीकरण-विरोधी बताकर पेश किया गया।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक महिलाओं पर खतरा: 2025 के कुल मामलों में 75% हिंदू बेटियों का कराया गया जबरन धर्मांतरण
Published on:
25 Apr 2026 06:23 am
Also Read
View All
‘राघव चड्ढा जैसा धोखेबाज कभी नहीं देखा’, AAP छोड़ BJP का दामन थामने पर ध्रुव राठी ने सुनाई खरी-खोटी, बोले- सारी इज्जत गवा दी

सुप्रीम कोर्ट का आदेश- ICU में सुधार के लिए 3 हफ्ते में एक्शन प्लान बनाएं सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक महिलाओं पर खतरा: 2025 के कुल मामलों में 75% हिंदू बेटियों का कराया गया जबरन धर्मांतरण

धार्मिक मामलों में महिला अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा- महिलाओं को मस्जिदों में प्रवेश करने पर प्रतिबंध नहीं है

‘राहुल गांधी को देर से एहसास हुआ’ ऐसा क्यों बोले अमित शाह? ममता बनर्जी पर भी बोला हमला