राष्ट्रीय

चुनावी हार के बाद TMC सांसद सागरिका घोष को मिल रही धमकियां, दिल्ली पुलिस से मांगी मदद

TMC MP Sagarika Ghose: बंगाल चुनाव में हार के बाद टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने धमकी भरे कॉल आने का दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर नंबर शेयर कर दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

2 min read
टीएमसी सांसद सागरिका घोष को आए धमकी भरे कॉल्स (Photo-IANS)

Sagarika Ghose threat calls: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक माहौल काफी गरमाया हुआ है। चुनावी हार के बाद टीएमसी के कई नेताओं ने खुद को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया है। इसी माहौल में टीएमसी की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने दावा किया है कि उन्हें धमकी भरे फोन कॉल्स मिल रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नंबर साझा करते हुए दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग की। घोष ने अपने संदेश में कहा कि वह शिकायत दर्ज कराएंगी।

ये भी पढ़ें

‘अब उन्हीं से मांग रहीं सहारा जिन्हें खत्म करना चाहती थीं’- कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने ममता बनर्जी पर बोला हमला

सागरिका घोष ने पोस्ट में क्या लिखा?

सागरिका घोष ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें कुछ नंबरों से बेहद धमकी भरे फोन कॉल आए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रू कॉलर ऐप की मदद से इन नंबरों की पहचान की गई है। अपनी पोस्ट में उन्होंने दिल्ली पुलिस से जरूरी कार्रवाई करने की अपील की और बताया कि वह इस मामले में आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराएंगी। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली सीएमओ को भी टैग किया।

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

टीएमसी नेताओं के साथ इस तरह की घटनाओं के आरोप पहले भी सामने आ चुके हैं। हाल ही राज्यसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने दावा किया था कि फ्लाइट में कुछ लोगों ने उनके सामने टीएमसी चोर-चोर के नारे लगाए थे। वहीं, अभिषेक बनर्जी को भी विरोध और नारेबाजी का सामना करना पड़ा। पार्टी नेताओं का कहना है कि चुनाव में हार के बाद टीएमसी नेताओं और समर्थकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इस तरह की घटनाओं के बाद पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। हालांकि बीजेपी की तरफ से इन आरोपों पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कौन हैं सागरिका घोष?

सागरिका घोष टीएमसी की राज्यसभा सांसद हैं। राजनीति में आने से पहले वह लंबे समय तक पत्रकारिता से जुड़ी रही हैं। फरवरी 2024 में उन्होंने टीएमसी जॉइन की थी, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाया। संसद में वह कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती हैं और भाजपा व केंद्र सरकार पर अक्सर निशाना साधती नजर आती हैं।

15 साल बाद बंगाल में बदली सत्ता

पश्चिम बंगाल में 15 साल बाद बीजेपी ने पहली बार बड़ी जीत हासिल की है। बीजेपी ने 207 सीटें जीती और वहीं टीएमसी 80 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई। इससे पहले 2021 के चुनाव में बीजेपी 77 सीटें मिली थीं और 2016 में पार्टी सिर्फ 3 सीटों पर सिमट गई थी।

ये भी पढ़ें

दिल्ली और बंगाल में BJP की जीत पर अरविंद केजरीवाल की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
Also Read
View All