
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
Congress leader slams Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद राजनीतिक माहौल काफी गरम हो गया है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि जिन पार्टियों को वह पहले कमजोर करना चाहती थीं, आज उन्हीं से साथ और समर्थन मांग रही हैं। उन्होंने बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के लिए भी ममता सरकार को जिम्मेदार बताया। अधीर का यह बयान ऐसे समय आया है जब ममता बनर्जी बीजेपी को रोकने के लिए विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील कर रही हैं।
ANI से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद जो हिंसा हो रही है, वह ममता बनर्जी की राजनीति और उनके शासन का नतीजा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के राज में बंगाल में काफी हिंसा हुई और अब उसका असर दिखने लगा है। ममता ने कांग्रेस और दूसरी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को कमजोर करने की बहुत कोशिश की थी। लेकिन अब उनकी राजनीतिक ताकत कम हो गई है, इसलिए वे दूसरों से समर्थन मांग रही हैं। आगे उन्होंने कहा कि पहले उन्हें राहुल गांधी को INDIA गठबंधन का नेता मानना होगा, उसके बाद ही हम आगे किसी बात पर सोचेंगे।
ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि उन्हें कोलकाता में रवींद्र जयंती का कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि तीन अलग-अलग जगहों पर परमिशन मांगी गई थी, लेकिन कहीं भी इजाजत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपने घर पर ही कार्यक्रम करने का फैसला लिया। ममता ने यह भी दावा किया कि सजावट से जुड़े लोगों को भी कार्यक्रम में मदद नहीं करने के लिए कहा गया। साथ ही उन्होंने बीजेपी को रोकने के लिए समान सोच रखने वाले सभी दलों से एकजुट होने की अपील की।
आपको बता दें कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। बीजेपी ने 294 में से 207 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी सिर्फ 80 सीटों तक सिमट गई। इतनी बड़ी हार के बाद भी ममता बनर्जी ने साफ कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी और राजनीतिक लड़ाई जारी रखेंगी। साथ ही चुनाव आयोग पर भी कई गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि करीब 100 सीटों पर वोटिंग में गड़बड़ी हुई और टीएमसी उम्मीदवारों को जानबूझकर हराया गया।
ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल चुनाव के बाद INDIA गठबंधन पहले से ज्यादा एकजुट हो गया है। । उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में निष्पक्ष चुनाव नहीं हुए हैं। ममता ने साफ कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी और बीजेपी के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगी। साथ ही उन्होंने समर्थकों से काले कपड़े पहनकर विरोध जताने की अपील की। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि पार्टी के साथ विश्वासघात करने वालों पर कार्रवाई होगी।
Published on:
10 May 2026 04:32 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
