राष्ट्रीय

Samvidhan Diwas: ‘विपक्ष ने संविधान को लेकर जनता के बीच फैलाया झूठ, हार के बाद चेहरा बेनकाब’- संजय झा

Constitution Day Ceremony: जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा (JDU Sanjay Kumar Jha) ने संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

2 min read
Sanjay Jha on Constitution Day

75th Constitution Ceremony: जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा (JDU Sanjay Kumar Jha) ने संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस (Samvidhan Diwas) मनाने की शुरुआत पीएम मोदी (PM Modi) ने की थी। विपक्ष ने लोकसभा चुनाव में जनता के बीच संविधान को लेकर झूठ फैलाने की कोशिश की। लेकिन चुनावी राज्यों में हार के बाद विपक्ष का चेहरा बेनकाब हो गया है। जनता विपक्ष के झूठ और फरेब की राजनीति में आने वाली नहीं है।

'EVM से मिली गरीबों को ताकत'

पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए तमाम काम किए है। जनता का भरोसा पीएम मोदी पर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। संजय झा ने आगे कहा कि पहले चुनाव नहीं होते थे, गरीबों को सत्ता से वंचित कर दिया जाता था। पहले मतपत्रों और मतपेटियों को लूट लिया जाता था। गरीबों को ताकत तब मिली जब EVM आया। हम इसके समर्थक हैं। जब विपक्ष चुनाव जीते तो EVM ठीक जब हारे तो इसे दोषी ठहराना जायज नहीं है। जनता ऐसे लोगों का हिसाब ले रही है। सर्वसमाज को लेकर चलना और वंचित समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभ्य समाज में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

संविधान दिवस पर ऐतिहासिक यात्रा

संविधान सदन में संविधान दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu), उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पीएम मोदी ने संविधान की ऐतिहासिक यात्रा और गौरवशाली विरासत का सम्मान करने के लिए एक विशेष डाक टिकट (Special Postage Stamp Issued) जारी किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने “भारत के संविधान का निर्माण: एक झलक” और “भारत के संविधान का निर्माण और इसकी गौरवशाली यात्रा” नामक पुस्तकों का विमोचन भी किया। संविधान दिवस भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में 26 नवंबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस दिन 1949 में भारत की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था, जो 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ।

Also Read
View All

अगली खबर