राष्ट्रीय

Sandeshkhali Violence: संदेशखाली हिंसा में TMC नेता शिबू हाजरा को जेल

Sandeshkhali Violence: बशीरहाट उपमंडल अदालत ने संदेशखाली हिंसा मामले में TMC नेता शिबू हाजरा को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Feb 2024, 7:39 PM IST
tmc_leader_shibu_hazra0.jpg

Sandeshkhali Violence: बशीरहाट उपमंडल अदालत ने रविवार को संदेशखाली हिंसा मामले में टीएमसी नेता शिबू हाजरा को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। शिबू हाजरा को शनिवार को पश्चिम बंगाल के बशीरहाट के नजात इलाके से गिरफ्तार किया गया था। बशीरहाट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एचएम रहमान ने पहले कहा था कि शाहजहां शेख के सहयोगियों में से एक शिबू हाजरा है, जिसके पोल्ट्री फार्म पर हाल ही में महिला प्रदर्शनकारियों ने हमला किया था। शिबू हाजरा को बशीरहाट के नजत इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

कोर्ट लाए जाने पर लगे 'चोर-बलात्कारी' के नारे

बलात्कार-हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के नेता शिबू हाजरा को रविवार को जिला अदालत में पेश किया गया। इस दौरान संदेशखाली की महिलाओं ने 'चोर-चोर' और 'बलात्कारी-बलात्कारी' के नारे लगाए।

पुलिस रविवार को शिबू हाजरा को बशीरहाट सब-डिवीजन कोर्ट के परिसर में लेकर आई। इस बीच वहां पर बड़ी संख्या मौजदू लोगों ने नारे लगाए और गिरफ्तार आरोपी की निंदा करते हुए रोष जताया। इनमें ज्यादातर लोग संदेशखाली से थे।

Published on: