27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘फिर एक बार मोदी सरकार’, BJP का थीम सॉन्ग रिलीज, 6 मिनट के गाने में दिखी नए भारत की झलक

Lok Sabha elections 2024 : आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने रविवार को अपने 10 सालों के कामकाज को लेकर थीम सॉन्ग जारी किया है। इसका टाइटल 'फिर एक बार मोदी सरकार' है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 18 Feb 2024, 5:14 PM IST

pm_modi_ji_5.jpg

Lok Sabha Elections 2024 : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी तैयारी में जुट गई है। इन चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपने 10 सालों के कामकाज को लेकर थीम सॉन्ग रिलीज किया है। बीजेपी के इस गाने का टाइटल है 'फिर एक बार मोदी सरकार'। भाजपा ने थीम सॉन्ग जारी करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''बढ़ना हर उम्मीद के पार, नई भारत की यही पुकार, फिर एक बार मोदी सरकार...''।


गाने में मोदी सरकार की योजनाओं का जिक्र

6 मिनट के इस गाने में उत्तर से लेकर दक्षिण के साथ-साथ लगभग हर राज्य की भाषा का इस्तेमाल हुआ है। गाने की शुरुआत में पीएम मोदी जनता के बीच जाते हुए दिख रहे हैं और वह उनका अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा थीम सॉन्ग में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज, पीएम उज्ज्वला योजना, वृद्धावस्था पेंशन, पीएम किसान योजना, रोहतांग टनल को दर्शाया गया है। इसके साथ ही सॉन्ग में नारी शक्ति का भी जिक्र किया गया है।

चंद्रयान-3 से लेकर भव्य राम मंदिर को दिखाया

बीजेपी के इस थीम सॉन्ग में यह बताया गया है कि मोदी सरकार ने अब तक महिलाओं के लिए क्या-क्या काम किए हैं। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस, कोविड काल से निपटने के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदम, एक शहर को दूसरे जोड़ने के लिए हाईवे के निर्माण के बारे में भी बताया गया है। थीम सॉन्ग के अंत में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और जी-20 समिट की सफल मेजबानी का जिक्र किया गया है।

जनवरी में भी जारी हुआ था थीम सॉन्ग

आपको बता दें कि इससे पहले 25 जनवरी को भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपना थीम सॉन्ग रिलीज किया था। इसके बोल थे, 'सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं।' इसमें भी चंद्रयान-3, जी 20 समिट और अयोध्या में हुए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को दिखाया गया था।

यह भी पढ़ें- Paytm को बड़ी राहत! RBI ने दी क्रेडिट लेनदेन के लिए 15 दिन की छूट

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले PM मोदी ने दिया जीत का मंत्र, बोले- विकसित भारत के लिए भाजपा सरकार का तीसरा टर्म जरूरी