31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Paytm को बड़ी राहत! RBI ने दी क्रेडिट लेनदेन के लिए 15 दिन की छूट

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को पेटीएम को बड़ी राहत दी है। आरबीआई ने दी पेटीएम पेमेंट्स बैंक ग्राहकों को क्रेडिट लेनदेन के लिए 15 दिन की छूट दे दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 16 Feb 2024, 6:29 PM IST

rbi__paytm00.jpg

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को पेटीएम को बड़ी राहत दी है। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को ग्राहक खातों में जमा, क्रेडिट लेनदेन और टॉप-अप को रोकने के लिए 15 दिन की छूट दी है। केंद्रीय बैंक ने 29 फरवरी, 2024 की पूर्व निर्धारित समयसीमा से बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया है। पेटीएम मामले में FAQ जारी किया। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक से साझेदार बैंकों के पास जमा ग्राहकों की जमा राशि की निर्बाध निकासी की सुविधा देने के लिए भी कहा है।


पहले आरबीआई ने 29 से लगाई थी रोक

आरबीआई ने लगातार गैर-अनुपालन के कारण पेटीएम पेमेंट्स बैंक को ग्राहक खातों में जमा, क्रेडिट लेने या टॉप-अप लेनदेन करने पर रोक लगा दी थी। बैंक को 29 फरवरी से यूपीआई सुविधाओं और फंड ट्रांसफर जैसी अन्य बैंकिंग सेवाओं को संसाधित करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

ईपीएफओ ने भी दिया था झटका

पेटीएम पेमेंट्स बैंक को एक और झटका देते हुए, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने एक निर्देश जारी कर अपने अधिकारियों को पेटीएम सहायक कंपनी से जुड़े दावों को निपटाते समय सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। बता दें कि आरबीआई ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी के बाद ग्राहक खातों, वॉलेट, फास्टैग और अन्य उपकरणों में जमा या टॉप-अप स्वीकार करना बंद करने का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़ें- प्रियंका गांधी को अस्पताल में कराना पड़ा दाखिल, भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लगा जोरदार झटका

यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार का अन्नदाता को तोहफा, 235 करोड़ रुपए की किस्त जारी की