27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव से पहले PM मोदी ने दिया जीत का मंत्र, बोले- विकसित भारत के लिए भाजपा सरकार का तीसरा टर्म जरूरी

Lok Sabha elections 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। पीएम मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा को सत्ता में जोरदार वापसी को जरूरी है।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 18 Feb 2024, 4:31 PM IST

pm_modi_ji_4.jpg

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 में अब कुछ महीने ही बचे हुए है। इन चुनावों को लेकर सभी राजनीति पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। दिल्ली के भारत मंडपम में बीजेपी के राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को एक जोरदार समापन संबोधन में पीएम मोदी ने रविवार को कहा है कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा को सत्ता में जोरदार वापसी को जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के नेता भी एनडीए 400 पार के नारे लगा रहे हैं, लेकिन एनडीए के 400 पार होने के लिए भाजपा को 370 सीट का माइलस्टोन पार करना ही होगा।

अगले 100 दिन जुट जाना है...

दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आने वाले 100 दिनों में हर एक सदस्य को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं का विश्वास और समर्थन हासिल करने को अपना मिशन बनाना होगा। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगले 100 दिन में हमें जुटना है और सभी वोटरों तक पहुंचना है। हर वर्ग, हर परंपरा तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि हमें सबका विश्वास हासिल करना है। और यह सबका प्रयास होगा तो देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीटें भी बीजेपी को ही मिलेंगी।

विकसित भारत के लिए बीजेपी सरकार का तीसरा टर्म जरूरी

राष्ट्रीय अधिवेशन में पीएम मोदी ने कहा कि वह भाजपा सरकार का तीसरा टर्म, सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ही मैं अपने सुख-वैभव के लिए जीने वाला व्यक्ति नहीं हूं। मैं बीजेपी सरकार का तीसरा टर्म, सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहा हूं। मैं राष्ट्र का संकल्प लेकर निकला हुआ व्यक्ति हूं। हम तो छत्रपति शिवाजी को मानने वाले लोग हैं। जब छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ, तो उन्होंने ये नहीं किया कि सत्ता मिल गई, तो चलो उसका आनंद लो। उन्होंने अपना मिशन जारी रखा।

जेपी नड्डा ने भी कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

पीएम मोदी के भाषण से पहले अध्यक्षीय भाषण देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो अहम सुझाव दिए हैं, उसे जमीनी धरातल पर उतारेंगे। बीजेपी आने वाले लोकसभा चुनाव में 370 सीटों पर जीत जरूर हासिल करेगी। जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित प्रस्तावों को टॉकिंग प्वॉइंट्स के रूप में जनता के बीच ले जाने का आह्वान भी किया। इससे पहले, अमित शाह द्वारा 'भाजपा देश की आशा और विपक्ष की हताशा' नाम से पेश प्रस्ताव को पारित किया गया।

यह भी पढ़ें- बोर्ड परीक्षाओं के स्थगित होने की अफवाहों के खिलाफ CBSE सख्त, जारी की चेतावनी

यह भी पढ़ें- Paytm को बड़ी राहत! RBI ने दी क्रेडिट लेनदेन के लिए 15 दिन की छूट