राष्ट्रीय

‘क्या यही है भय आउट, भरोसा इन का उदाहरण?’ बारुईपुर कांड को लेकर सौगत राय ने CM शुभेन्दु अधिकारी को घेरा

Baruipur Murder case: बारुईपुर में कथित रेप और हत्या के मामले पर TMC सांसद सौगत राय ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस को मौके पर पहुंचने में काफी समय लगा।
2 min read
Jul 07, 2026
Saugata Roy on Mamata Banerjee and TMC.
TMC सांसद सौगत राय (File Photo- IANS)

Baruipur Murder Case: पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में एक नाबालिग लड़की के कथित रेप और हत्या के मामले में तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय ने CM शुभेन्दु अधिकारी पर हमला बोला है। TMC सांसद रॉय ने कहा कि बंगाल में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। एक मासूम लड़की का बलात्कार होता है और उसकी हत्या कर दी जाती है। फिर भी पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में पूरे 3 घंटे लग जाते हैं। क्या इसी को दुरुस्त कानून-व्यवस्था कहते हैं?

TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा कि चुनाव के दौरान शुभेन्दु अधिकारी ने दावा किया था कि राज्य में 'भय आउट, भरोसा इन' होगा। तो जो बारूईपुर में हुआ, क्या यह उसी का उदाहरण है?

टीएमसी सांसद ने सीएम शुभेन्दु पर बोला हमला

बारुईपुर की घटना पर TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा कि बंगाल में हालात खराब हैं। मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने कहा था 'डर खत्म, भरोसा कायम', तो क्या यह उसी का उदाहरण है? ममता बनर्जी वहां जाना चाहती थीं, लेकिन उनके घर का घेराव कर लिया गया और वहां केंद्रीय बल पहुंच गए। कल भी ममता बनर्जी को जाने नहीं दिया गया, तब हमारी पार्टी की सदस्य डोला सेन, प्रतिमा मंडल वगैरह वहां गईं। ममता बनर्जी ने विरोध में कैंडल मार्च निकाला।

बंगाल पुलिस ने जांच तेज की

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 11 साल की बच्ची के कथित रेप और मर्डर की जांच कर रहे अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि शक है कि एक आरोपी पीड़िता को एक झोपड़ी में ले गया था, जहां वारदात से पहले ही दो और आरोपी मौजूद थे।

अनिर्बान गांगुली ने जताया खुद, दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

बारुईपुर में कथित रेप और मर्डर केस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन (SPMRF) के चेयरमैन और ट्रस्टी डॉ. अनिर्बान गांगुली ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई और SIT के गठन का आदेश दिया। जांच तेजी से चल रही है और गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से बात की है और पक्का भरोसा दिलाया है कि सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री खुद घटनास्थल का दौरा कर रहे हैं।

SIT की जांच से सामने आएगा सच

हमारी सरकार ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पक्का संकल्प लिया था, एक ऐसा वादा जिसे हम पिछले दो महीनों से महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा स्क्वाड बनाने जैसी पहलों के ज़रिए सक्रिय रूप से पूरा कर रहे हैं। इन चल रही कोशिशों के बीच, SIT की जांच जल्द ही सच सामने लाएगी।

Updated on:
07 Jul 2026 04:56 pm
Published on:
07 Jul 2026 04:15 pm
Also Read
View All