BJP और शिवसेना के बीच BMC चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। जानिए कौन सी पार्टी कितने सीटों पर लड़ेगी नगर निगम का चुनाव
BMC Elections: मुंबई नगरपालिका चुनाव में महायुति (BJP-शिवसेना) के बीच सीट बंटवारा हो गया है। मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आमित भास्कर सताम ने कहा कि BMC चुनव को लेकर गठबंधन के सहयोगियों के बीच पूर्ण सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि पहले 207 सीटों पर सहमति बन गई थी। अब सभी 227 सीटों पर बातचीत पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी, शिवसेना और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है।
आमित सताम ने कहा कि बीजेपी 137 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि शिवसेना 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। महायुति के अन्य घटक दलों को 227 सीटों के अतंरगत समायोजित किया जाएगा। सभी दल बीजेपी और शिवसेना के तय कोटे के अंदर ही समावेशित होंगे। उन्होंने कहा कि महायुति संयुक्त रूप से चुनावी प्रचार करेगी। हमारा लक्ष्य BMC में भगवा झंडा फहराना है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद से महायुति का उम्मीदवार BMC का अगला मेयर होगा।
उन्होंंने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर किसी भी दल के बीच नाराजगी या असहमति नहीं है। अमित भास्कर ने कहा कि सभी दलों के साथ तकनीकी और विस्तृत चर्चा पूरी हो गई है, हर स्तर पर सहमति बनाई जा चुकी है। महायुति पूरी एकता और मजबूती के साथ मुंबई महानगरपालिका चुनाव में कदम बढ़ा रही है।