राष्ट्रीय

सरकारी अस्पतालों में मुफ्त होगी सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी, डीसीडब्ल्यू की मांग पर दिल्ली सरकार का तोहफा

Sex reassignment surgery free in delhi दिल्ली सरकार ने ट्रांसजेंडरों को एक बड़ा तोहफा दिया है। डीसीडब्ल्यू की लगातार मांग को दिल्ली सरकार ने पूरा कर दिया है। अब दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी मुफ्त होगी। इस नई सुविधा की जानकारी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दी है।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2022, 5:15 PM IST
dcw.jpg
सरकारी अस्पतालों में मुफ्त होगी सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी, डीसीडब्ल्यू की मांग पर दिल्ली सरकार का तोहफा

दिल्ली के ट्रांसजेंडरों के लिए खुशखबर। अब दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी हो सकेगी। सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी करने के लिए अब निजी अस्पतालों का मुंह नहीं देखना होगा। निजी अस्पतालों में सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी कराने के लिए 10-15 लाख रुपए खर्च आता है। अधिकांश ट्रांसजेंडर इतनी बड़ी रकम खर्च नहीं कर सकते। पर अब दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी मुफ्त होने से ट्रांसजेंडरों में खुशी की लहर है। इस नई सुविधा की जानकारी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दी है।

स्वाति मालीवाल के हस्तक्षेप पर हुआ ऐक्शन

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के हस्तक्षेप पर, स्वास्थ्य विभाग दिल्ली सरकार ने दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों को एक सर्कुलर भेजा है कि, अगर उनके पास 'बर्न एंड प्लास्टिक वार्ड' और एक प्लास्टिक सर्जन है, तो वे मुफ्त सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी प्रदान करें।

बड़ी उपलब्धि - दिल्ली महिला आयोग

दिल्ली महिला आयोग ने इसे एक बड़ी उपलब्धि करार दिया। आयोग ने कहा कि, राजधानी के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी की कमी होने से ट्रांसजेंडरों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। पर अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा।

पहले एक ही अस्पताल में शुरू किया था

आयोग ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग को मुफ्त सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी के संदर्भ में नोटिस जारी की थी। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने इस पर ऐक्शन लिया। और दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक विभाग में मुफ्त सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी (एसआरएस) की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।

नोटिस पर दी दिल्ली सरकार ने खुशखबर

इस पर आयोग ने एक और नोटिस जारी कर दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा शुरू करने की मांग की। आयोग की इस मांग को दिल्ली सरकार ने स्वीकार इसे शुरू करने का आदेश दिया।

डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल खुश

डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, मुझे खुशी है कि हमारे हस्तक्षेप के बाद, दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी की जा रही है। निजी अस्पतालों में इसी प्रक्रिया में 10-15 लाख रुपए का खर्च आता है! अधिकांश ट्रांसजेंडर इतनी बड़ी रकम खर्च नहीं कर सकते। जब दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में सभी सुविधाएं मुफ्त हैं, तो ट्रांसजेंडरों को ऐसी प्रक्रिया के लिए भुगतान क्यों करना चाहिए जो उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।

सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी क्या है जानें

जेंडर चेंज कराने के लिए किसी भी व्यक्ति को सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी (एसआरएस) की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी (एसआरएस) एक सर्जिकल प्रक्रिया है। जिसमें ट्रांसजेंडर व्यक्ति की शारीरिक बनावट को बदल दिया जाता है। सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी को जेंडर रीअसाइनमेंट सर्जरी, जेनिटल रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी और सेक्स रीअलाइनमेंट सर्जरी भी कहा जाता है।

Updated on:
26 Nov 2022, 5:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘आप मुख्यमंत्री हैं या अंगरक्षक?’ KTR ने रेवंत रेड्डी पर साधा निशाना, कांग्रेस नेताओं पर भी की टिप्पणी

Maharashtra Murder: महाराष्ट्र में बेखौफ अपराधियों का आतंक, शादी समारोह में हुए विवाद के बाद 23 वर्षीय युवक की हत्या

‘मांग उठाने वालों को मिलती हैं गालियां और गिरफ्तारियां’, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

खराब मौसम की मार: ‘अकवान’ के कारण तीन शहरों की उड़ानें डगमगाईं, चेन्नई से 610 किमी दूर तूफान

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार समारोह में सोनिया गांधी ने बताया कैसी थी पूर्व PM की सोच, शांति और विकास पर कही बड़ी बात