राष्ट्रीय

Video: ‘PM मोदी ने आजतक कोई तीर्थयात्रा नहीं की’, जब कांग्रेस में रहकर शहजाद पूनावाला ने दिया था बयान, अब हो रहा वायरल

Shehzad Poonawalla Old Video: बीजेपी छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रहे हैं- भाजपा और आरएसएस कोई हिंदू नहीं हैं…वो सिर्फ एक ड्रामा हैं। मोदी जी ने कभी चारधाम की यात्रा भी नहीं की।
2 min read
Aug 01, 2026
shahjad punawala
शहजाद पूनावाला (इमेज सोर्स: ANI)

Shehzad Poonawalla Old Viral Video: भारतीय जनता पार्टी के चर्चित नेता और कद्दावर प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है! उन्होंने अपना सोशल मीडिया प्रोफाइल को भी अपडेट कर दिया है। उन्होंने भाजपा का सिंबल और नाम हटा दिया है। ऐसे में साफ हो गया है कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफे के चर्चे के बीच उनका एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। जिसमें वह भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए दिखाई दे रहे हैं।

भाजपा और आरएसएस कोई हिंदू नहीं…सिर्फ ड्रामा हैं: शहजाद पूनावाला

दरअसल, यह वीडियो तब का है जब शहजाद पूनावाला भाजपा में नहीं शामिल हुए थे। उस वक्त वह कांग्रेस पार्टी का हिस्सा थे। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कह रहे हैं- ‘भाजपा और आरएसएस कोई हिंदू नहीं है वो सिर्फ एक ड्रामा हैं। ये सच्चे पक्के हिंदू भी नहीं हैं। PM मोदी ने आजतक चार धामों की कोई तीर्थयात्रा नहीं की है। इससे ज्यादा हिंदू तो दिग्विजय सिंह हैं…जो सनातन धर्म को बहुत मानते हैं। और रोज सुबह उठकर पूजा-पाठ भी करते हैं। मनोज भाई हैं, कन्हैया हैं, मुझे लगता है ये लोग इनसे कहीं ज्यादा हिंदू हैं, ये तो किसी के नहीं हैं, अपने बाप के भी नहीं हैं।’

हिंदुत्व पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल

वहीं राहुल गांधी ने इससे पहले हिंदुत्व और बीजेपी को लेकर बयान दिया था। 18वीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपने पहले भाषण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा था कि आप हिंदू हो ही नहीं। उनके इस बयान के बाद संसद में जोरदार हंगामा हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद खड़े होकर राहुल गांधी के इस बयान पर आपत्ति जताई थी।

इस्तीफे की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज

इस बीच सोशल मीडिया इस्तीफे को लेकर लोग तेजी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक्स पर एक यूजर ने लिखा- ‘रिपोर्ट्स के मुताबिक, BJP के नेशनल स्पोक्सपर्सन शहजाद पूनावाला ने पार्टी छोड़ दी है। हालांकि पार्टी की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है।’

वहीं दूसरे ने लिखा- ‘खबर है कि BJP के नेशनल स्पोक्सपर्सन शहजाद पूनावाला ने पर्सनल वजहों का हवाला देते हुए भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने X बायो से BJP हटा दिया।’