राष्ट्रीय

‘BJP मुझे नहीं छोड़ सकती’, शहजाद पूनावाला ने पार्टी से रिश्ते और भविष्य को लेकर दिया बड़ा बयान

बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता और 'राइज एंड फॉल सीजन-2' के विजेता शहजाद पूनावाला ने ANI को दिए इंटरव्यू में अपने राजनीतिक सफर, बीजेपी से जुड़ाव और भाई तहसीन पूनावाला के साथ रिश्तों पर खुलकर बात की। उन्होंने 2027 में योगी आदित्यनाथ की वापसी और 2029 में नरेंद्र मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने को अपनी असली कामयाबी बताया। साथ ही राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी तीखे बयान दिए।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 6:59 PM IST
Shehzad Poonawalla on Narendra Modi
बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Photo-IANS)

Shehzad Poonawalla on BJP: बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता और रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन-2' के विजेता शहजाद पूनावाला ने समाचार एजेंसी ANI को इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने अपने राजनीतिक सफर, बीजेपी से जुड़ाव और भाई तहसीन पूनावाला के साथ अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके लिए किसी शो की ट्रॉफी जीतना असली कामयाबी नहीं है। असली उपलब्धि तब होगी, जब 2027 में योगी आदित्यनाथ तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें और 2029 में नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री चुने जाएं।

इंटरव्यू के दौरान शहजाद पूनावाला ने कहा कि कुछ लोग ट्रॉफी जीतने को ही तरक्की मान सकते हैं, लेकिन हमारे लिए असली कामयाबी तब होगी, जब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ तीसरी बार सीएम बनें और 2029 में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की सत्ता आएं। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि शहजाद पूनावाला आर्थिक कारणों से बीजेपी छोड़ सकते हैं, लेकिन बीजेपी कभी भी उन्हें नहीं छोड़ सकती।

कांग्रेस से भाजपा और फिर मीडिया में लौटने का सफर

इंटरव्यू के दौरान बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अपने राजनीतिक सफल का भी जिक्र किया। पूनावाला ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के बाद मीडिया में काम किया था, जहां बतौर एंकर उन्हें अच्छी सैलेरी मिलती थी। इसके बाद उन्होंने 2021 में बीजेपी का दामन थाम लिया था। उनका इरादा 2024 के लोकसभा चुनाव तक पार्टी के साथ काम करने का था।

उन्होंने बताया कि हरियाणा, महाराष्ट्र और बिहार के अहम चुनावों के साथ बंगाल चुनाव तक राजनीतिक गतिविधियों में उनका समय बढ़ता चला गया। इस तरह करीब दो साल अतिरिक्त बीत गए। इसके बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बनाने और दोबारा मीडिया में लौटने का फैसला किया।

भाई तहसीन पूनावाला से राजनीतिक मतभेद पर क्या बोले?

अपने भाई तहसीन पूनावाला के साथ राजनीतिक मतभेदों पर शहजाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनका और तहसीन का विवाद निजी नहीं, बल्कि विचारधारा और सिद्धांतों की लड़ाई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि तहसीन जिन मुद्दों को उठाते हैं, वे वास्तव में देश के हित से जुड़े नहीं हैं। शहजाद ने तहसीन की तुलना कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टीम से करते हुए उन्हें कांग्रेस के लिए 'हमजा मजारी' करार दिया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल का उदाहरण देते हुए कहा कि जब किसी नेता की अपनी विश्वसनीयता खत्म हो जाती है, तो वह दूसरे चेहरों को आगे करता है।

मोदी, योगी और अमित शाह के खुले समर्थक हैं शहजाद

शहजाद पूनावाला ने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का खुला समर्थक बताया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के संदर्भ में मोदी और योगी की जोड़ी को बेहद प्रभावी बताया।

उन्होंने कहा कि मैंने राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी, दोनों के साथ काम किया है। इसी अनुभव के आधार पर मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि अगले 100 वर्षों तक देश को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री देखने को नहीं मिलेगा।

Updated on:
21 Nov 2026, 6:59 PM IST
Published on: