राष्ट्रीय

‘अब बांग्लादेश के लोग ही चाहते हैं शेख हसीना की वापसी’, पूर्व भारतीय राजनयिक का बड़ा दावा

Sheikh Hasina : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की 16 दिसंबर को देश लौटने की घोषणा के बाद पूर्व भारतीय उच्चायुक्त वीणा सिकरी ने दावा किया कि ढाई साल की उथल-पुथल के बाद अवामी लीग का वोट बैंक पहले से मजबूत हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 5:32 PM IST
Sheikh Hasina Return to Bangladesh
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (फोटो-IANS)

Sheikh Hasina Return to Bangladesh: बांग्लादेश में भारत की पूर्व उच्चायुक्त और वरिष्ठ राजनयिक वीणा सीकरी ने शेख हसीना की वतन वापसी पर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि बांग्लादेश की मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता से अवामी लीग पार्टी का वोट बैंक मजबूत हुआ है। उनके मुताबिक, बांग्लादेश में नई सरकार के गठन के बावजूद देश की हालत और खराब हो गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब से हसीना ने बांग्लादेश छोड़ा है तब से अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है और यह अनिश्चितता अभी खत्म नहीं हुई है।

क्या हसीना की वापसी के बाद होगा विरोध प्रदर्शन?

बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी के बाद क्या फिर से लोग सड़कों पर उतर कर विरोध कर सकते है। इस सवाल पर वीणा सीकरी ने कहा कि ऐसा पहले ही हो चुका है। ऐसे में दोबारा ऐसा होने की संभावना बहुत कम है। उन्होंने कहा कि जुलाई अगस्त 2024 में भले ही लोगों में शेख हसीना को लेकर नाराजगी हो और अवामी लीग का समर्थन कम हो गया था। लेकिन मौजूदा अशांति और उथल-पुथल ने जनता को लोकतंत्र का अभाव बता दिया है।

अवामी लीग का वोट बैंक मजबूत

आगे उन्होंने कहा कि ढाई साल से लगातार बांग्लादेश में अशांति, अस्थिरता और राजनीतिक उथल-पुथल ने लोगों को बता दिया है कि देश में लोकतंत्र का अभाव है। ऐसे में शेख हसीना की वतम वापसी से बांग्लादेश में लोग बहुत उत्साहित हैं। इसके साथ ही अवामी लीग का वोट बैंक न केवल बरकरार है, बल्कि पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गया है।

'प्रत्यपर्ण की मांग बेमानी'

बाग्लादेश की मौजूदा सरकार के द्वारा हसीना के प्रत्यपर्ण की मांग पर वीणा सीकरी का कहना है कि यह गलत है। उनका कहना है कि प्रत्यपर्ण की जरूरत ही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यह एक लंबी प्रक्रिया है और इसके लिए जरूरी सभी दस्तावेज बांग्लादेश ने भारत को नहीं भेजे।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब हसीना ने खुद बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है, ऐसे में प्रत्यर्पण का सवाल ही बेमानी हो गया है। बांग्लादेश का कोई विमान चाहे वह सैन्य हो या नागरिक आकर उन्हें ले जा सकता है।

Updated on:
25 Nov 2026, 5:32 PM IST
Published on: