राष्ट्रीय

श्रद्धा मर्डर केस में मिलेगा न्याय, पिता बोले दिल्ली पुलिस पर है भरोसा

Shraddha Murder Case श्रद्धा मर्डर केस में श्रद्धा के पिता विकास वॉकर ने जहां वसई पुलिस पर आरोप लगाया कि, अगर वो ऐक्शन लेती तो श्रद्धा आज जीवित होती। वहीं दिल्ली पुलिस पर भरोसा जताते हुए कहाकि, श्रद्धा मर्डर केस में न्याय मिलेगा। श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब की आज न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है।

2 min read
श्रद्धा मर्डर केस में मिलेगा न्याय, पिता बोले दिल्ली पुलिस पर है भरोसा

श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस जांच में जुटी हुई है। आरोपी आफताब की आज साकेत कोर्ट में पेशी हुई जहां उसकी न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। श्रद्धा वॉकर के पिता विकास वॉकर ने आज मुम्बई पुलिस पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहाकि, मेरी बेटी की बेरहमी से हत्या की गई है। वसई पुलिस की वजह से मुझे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अगर वसई पुलिस ने मेरी मदद की होती तो मेरी बेटी जिंदा होती। श्रद्धा वॉकर के पिता विकास वॉकर ने कहाकि, दिल्ली पुलिस ने हमें भरोसा दिलाया है कि हमें न्याय मिलेगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मुझे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

मुम्बई पुलिस ने ईमानदारी से जांच नहीं की

श्रद्धा मर्डर केस में श्रद्धा वॉकर के पिता विकास वॉकर ने कहाकि, मुम्बई पुलिस ने अगर अपना काम ईमानदारी से किया होता तो मेरी बेटी जिंदा होती। मेरी बेटी श्रद्धा की हत्या अफताब ने किया है। मैं मांग करता हूं कि, अफताब के माता-पिता से भी इस हत्या के संदर्भ में पुलिस पूछताछ करें।

अफताब को फांसी की सजा दी जाए - श्रद्धा के पिता

श्रद्धा के पिता विकास वॉकर ने आगे कहाकि, मुझे इस बात की तो जानकारी थी कि, आरोपी अफताब मेरी बेटी श्रद्धा को मारता पीटता है। पर हत्या कर देगा यह नहीं मालूम था। अफताब को फांसी की सजा दी जाए।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने भी दिया न्याय का आश्वासन

पिता विकास वॉकर ने कहाकि, मुझे दिल्ली पुलिस पर भरोसा है कि, हमें न्याय मिलेगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

आफताब की न्यायिक हिरासत बढ़ी

श्रद्धा मर्डर केस में तिहाड़ की जेल नंबर-4 में कैदी नंबर-11529 की नई पहचान के साथ आरोपी आफताब बंद है। शुक्रवार को आफताब की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है।

अपने माता-पिता से नहीं मिलना चाहता है आफताब

तिहाड़ जेल में बंद आरोपी आफताब ने जेल में अपने माता-पिता से मुलाकात करने से मना कर दिया। जेल अधिकारियों के अनुसार, उसने कहाकि, वह अपने माता-पिता, छोटे भाई और दोस्त किसी से भी नहीं मिलना चाहता है। साथ ही अभी तक किसी को भी कॉल नहीं किया है।

Updated on:
09 Dec 2022 02:32 pm
Published on:
09 Dec 2022 02:31 pm
Also Read
View All