3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब की साकेत कोर्ट में पेशी, न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ाई

Shraddha Murder Case श्रद्धा मर्डर केस मामले के आरोपित आफताब अमीन पूनावाला की साकेत कोर्ट में शुक्रवार को पेश किया गया। जहां आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसकी पेशी हुई। दिल्ली पुलिस ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की और कहा कि जांच चल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 9 Dec 2022, 12:00 PM IST

aaftab.jpg

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब की साकेत कोर्ट में पेशी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लेगा कार्यवाही में हिस्सा

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को क्या सजा होगी। दिल्ली पुलिस सुबूत ढूंढ़ सकेगी या नहीं, इन सभी सवालों पर जनता की निगाहें टिकी हुई है। श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आरोपी आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसकी पेशी हुई। दिल्ली पुलिस ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की और कहा कि जांच चल रही है। इस वक्त आफताब फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन ने आरोपी आफताब को तिहाड़ जेल से विशेष सुरक्षा घेरे में संबंधित न्यायाधीश के समक्ष पेश किया। केस के जांचकर्ता के अनुसार, श्रद्धा मर्डर केस में कभी भी कोई नया मोड़ आ सकता है। आफताब बेहद चालाक है। आफताब का नार्को टेस्ट और पालीग्राफ टेस्ट दोनों हो चुका है।

सिर्फ आफताब ही दे सकता है सुबूत

श्रद्धा मर्डर केस का मुख्य आरोपी आफताब है। दिल्ली पुलिस के पास अभी तक कोई पुख्ता सुबूत नहीं है। दिल्ली पुलिस और जांच एजेंसियां बेबस हैं। अब दिल्ली पुलिस के केंद्र में सिर्फ आफताब और उसके बयान हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले पर नतीजा शून्य

दिल्ली पुलिस ने सुबूत ढूंढ़ने के लिए आफताब के फ्लैट के आस-पास के लगभग सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पर नतीजा शून्य है। यही वजह है कि पुलिस को यह मामला सुलझाने में वक्त लग रहा है।

आफताब का आत्मविश्वास गजब का है, पुलिस हैरान

वैसे बताया जा रहा है कि, आरोपी आफताब ने महरौली पुलिस को चुनौती दे रखी है कि, श्रद्धा को मैंने मारा है, दम है तो शरीर के टुकड़े व औजार बरामद करके दिखाओ। और वह लगातार इस चुनौती को दोहरा रहा है। पुलिस आरोपी आफताब के आत्मविश्वास को देख ताज्जुब में है।

यह भी पढ़े - श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब का पोस्ट नार्को टेस्ट हुआ, अब हो सकती है ब्रेन मैपिंग

यह भी पढ़े - श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब का दो घंटे चला नार्को टेस्ट, कई राज का हुआ खुलासा