राष्ट्रीय

AN 94 राइफल से की गई थी सिद्धू मूसेवाला पर फायरिंग, जानें AK 47 की तुलना में ये है कितनी खतरनाक

AN 94 vs AK 47: सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। उनकी हत्या में रूसी फ्री फायर गन का इस्तेमाल किया गया है जिसका नाम है AN-94 असॉल्ट राइफल। इसकी तुलना यदि आप AK 47 से करें तो ये कितना खतरनाक है?

2 min read
May 30, 2022
Sidhu Moose Wala shot by an94 gun it is more powerful than ak 47

रविवार को पंजाब के फेमस गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला पर हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं जिससे उनकी मौत हो गई। मूसेवाला की गाड़ी पर 30 से अधिक राउन्ड फायर किये गए हैं और इस तरह से कुछ ही सेकंड में इतनी गोलियां दागने की क्षमता एक ऑटोमैटिक असॉल्ट राइफल के पास ही है। घटनास्थल से पुलिस को AN94 राइफल के खोके मिले हैं। AN94 gun रूस में बनी हैं और AK-47 से भी अधिक खतरनाक है। ये गन कुछ ही सेकंड में सैंकड़ों गोलियां दाग सकती है। इसकी घातक क्षमता AK-47 की तुलना में कहीं अधिक है। हालांकि, अभी AN94 गन का इस्तेमाल कम ही किया जाता है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि आखिर AN94 की क्षमता क्या है और ये AK-47 तुलना में कितनी खतरनाक है।

AN94 जिससे ई गई मूसेवाला की हत्या
AN94 असॉल्ट राइफल में AN का अर्थ एवतोमैत निकोनोव (Avtomat Nikonova) है। इसे 80-90 के दशक बीच डिजाइन कर तैयार किया गया था और गेनाडी निकोनोव इसके चीफ डिजाइनर हैं। इसे रूस में एके-47 राइफल से रिप्लेस किया गया था। 1997 से अब तक ये रूसी सेना द्वारा इस्तेमाल की जा रही है। इसकी खास बात ये है कि एक बार में ये दो गोलियां फायर करता है। बात करें AK-47 राइफल की तो इसका पूरा नाम ऑटोमैटिक क्लाशनिकोव 1947 है और इसका वजन 3.8 किलोग्राम है।

खासियत: AN 94 असॉल्ट राइफल का वजन 3.85 किलोग्राम है। बट के साथ इसकी लंबाई 37.1 इंच है और बगैर बट इसकी लंबाई केवल 28.7 है। इसके बैरल (नली) की लंबाई 15.9 इंच है और इसमें 5.45x39 mm की गोलियां लगती हैं।

AK 47 की तुलना में है कितना खतरनाक?
यदि आप इन दोनों हथियारों की तुलना ककरेंगे, तो RoF के अलावा आपको कोई खास अंतर दिखाई नहीं देगा, लेकिन जब आप इस्तेमाल करेंगे तो अंतर को साफ महसूस करेंगे। AK 47 की तुलना में AN94 को हैन्डल करना कठिन है और इसका डिजाइन भी थोड़ा जटिल है।

एक मिनट में 600 गोलियां: AN94 एक मिनट में 600 राउन्ड फायरिंग करता है और इसके बेस्ट मोड में इससे 1800 गोलियां दागी जा सकती हैं। इसकी फायरिंग रेंज 700 मीटर है। इससे फर्स्ट फायर करते समय एक साथ दो गोलियां निकलती हैं। बात करें AK-47 की तो इससे एक मिनट में बेस्ट मोड में 600 गोलियां ही निकलती हैं। हालांकि, इसकी फायरिंग रेंज 800 मीटर है।

मारक क्षमता कहीं अधिक मजबूत: AN का AK से अधिक DPS होता है क्योंकि इसके RoF में प्राकृतिक रीकॉइल होता है जिससे लड़ना अधिक कठिन होता है। AN94 डैमिज पर सेकंड (DPS) के मामले में AK-47 gun की तुलना में काफी बेहतर है। भले ही AK फ्री फायर की रेंज अधिक है, परंतु सटीकता निम्न स्तर की है, लेकिन सटीकता के मामले में AN काफी बेहतर है। ऐसे में दोनों की तुलना में देखें तो AN 94 सटीकता और विपक्षी को घायल करने में इसकी क्षमता कहीं अधिक खतरनाक है।

AN94 का फ्री फायर अधिक दर्दनाक :
AN94 का Carrot IMP Head इसकी सटीकता को और मजबूत बनाता है और इससे होने वाला नुकसान भी काफी अधिक क्षति पहुंचाता है। इसके साथ ही निशाना लगाने वाले को लक्ष्य साधने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़े- CM भगवंत मान ने कहा- हाईकोर्ट के जज करेंगे सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच

Updated on:
30 May 2022 05:13 pm
Published on:
30 May 2022 05:11 pm
Also Read
View All
RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय ने बर्लिन में भारतीयों से की खास अपील, कहा- अगले 100 साल तक जिम्मेदार समाज का निर्माण करना हमला लक्ष्य

बंगाल चुनाव: साइलेंट वोटर्स ने मुकाबले को बनाया पेंचीदा, एग्जिट पोल में BJP को बढ़त, ममता बनर्जी का हौसला बुलंद

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया, गिल-बटलर ने खेली धमाकेदार पारी

मेड इन इंडिया ‘महेंद्रगिरि’ की एंट्री से कितनी ताकतवर हो जाएगी भारतीय नौसेना? समुद्र के लिए आगे की भी हो गई तैयारी

स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर TMC के धरने पर BJP का पलटवार, तापस रॉय ने कोलकाता पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल