राष्ट्रीय

इटली से भारत आई सोनिया गांधी को कैसे भाया भारतीय खाना? बताया राजीव गांधी से जुड़ा खास किस्सा

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी ने अपने खाने से जुड़े दिलचस्प किस्से बताए हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में भारतीय मसालों से डर लगता था, लेकिन अब दाल-चावल उनके पसंदीदा खाने में शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि राजीव गांधी से मुलाकात का कारण भी खाने की तलाश ही था।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 6:21 PM IST
Sonia Gandhi Favourite Food,
परिवार संग खाने की मेज पर सोनिया गांधी (फोटो- X Post/@HarperCollinsIN )

Sonia Gandhi Favourite Food: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने इटली से भारत आने के बाद खाने को लेकर हुई असहजता और इसे अपनाने को लेकर हुए अनुभव को बताया है। इसके साथ ही उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में भारतीय खाने में इस्तेमाल होने वाले मसालों से उन्हें डर लगता था। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि तरह तरह के भारतीय व्यंजनों ने उन्हें हैरान कर दिया था।

लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने न सिर्फ भारतीय खाने का स्वाद अपनाया, बल्कि अब दाल-चावल उनके लिए घर के स्वाद जैसा बन गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अच्छे खाने की तलाश में ही उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था।

खाने की तलाश में हुई थी राजीव गांधी से मुलाकात

सोनिया गांधी ने बताया कि खाने का उनकी जिंदगी में हमेशा खास स्थान रहा है। राजीव गांधी से उनकी मुलाकात भी अच्छे खाने की तलाश के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हुआ और धीरे-धीरे भारतीय भोजन उनके जीवन में शामिल हुआ। अब उनका कहना है कि वे एक दिन भी दाल-चावल खाए बिना नहीं रह सकती।

शुरुआत में भारतीय मसालों से लगता था डर

सोनिया ने बताया कि जब वह भारत आई थी, तब यहां के खाने की इतनी सारी वैरायटी देखकर हैरान रह जाती थी। उन्होंने यह भी बताया की जब वे भारत आई तो उन्हें खाना बनाना नहीं आता था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने खाना बनाना सीख लिया। शुरूआत में भारतीय मसालों से उन्हें डर लगता था और भारतीय खाना बनाना उनके लिए आसान नहीं था। उन्हें भारतीय व्यंजनों का स्वाद समझने और उनके साथ घुलने-मिलने में समय लगा।

सोनिया गांधी का पंसदीदा व्यंजन क्या है?

सोनिया गांधी ने अपनी पसंद के खाने के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें भारतीय खाना बहुत पसंद है। बंगाली खाना उन्हें खास तौर पर अच्छा लगता है। इसके अलावा गुजरात के सूरत का खाना भी उन्हें पसंद है। कबाब, चिकन टिक्का, तंदूरी चिकन और दाल मखनी भी उनके पसंदीदा व्यंजनों में शामिल हैं। उन्हें कश्मीरी कोफ्ता और वहां का पारंपरिक साग हाक भी पसंद है।

गांधी परिवार के घर में रोज बनती है अरहर की दाल

सोनिया ने बताया कि गांधी परिवार के घर में जब से वह आई हैं, तब से लेकर आज तक वहां सिर्फ अरहर की दाल बनती है। दूसरी दाल नहीं बनाई जाती। उन्होंने यह भी बताया कि वह पहले खांडवी बनाया करती थीं। सोनिया ने इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें भी खाना बनाना नहीं आता था। लेकिन खाने की अच्छी समझ थी। वह स्वाद चखकर बता देती थी कि किसी व्यंजन में थोड़ा और क्या मिलाया जाए, जिससे उसका स्वाद बेहतर हो सके।

Updated on:
11 Nov 2026, 6:21 PM IST
Published on: