राष्ट्रीय

‘प्रधानमंत्री होना जरूरी नहीं…’, सोनिया गांधी की किताब पर दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने ऐसा क्यों कहा?

Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की किताब को लेकर उनके दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि अच्छे काम करने के लिए प्रधानमंत्री होना जरूरी नहीं है। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर हर बात को तमाशा बनाने का तंज भी कसा।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 3:21 PM IST
Robert Vadra on book,
सोनिया गांधी और उनके दामाद रॉबर्ट वाड्रा (Photo- IANS)

Sonia Gandhi: कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'बिलोंगिंग: ए जर्नी ऑफ लव' लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। हर कोई किताब के बारे में बयान दे रहा है। ऐसे में उनके दामाद और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने भी उनकी इस किताब की तारिफ की है।

उन्होंने इसके जरिए बीजेपी को सलाह तक दे डाली है। उन्होंने कहा कि लोगों से सम्मान पाने के लिए प्रधानमंत्री होना जरूरी नहीं है। किसी पद का त्याग करके भी सम्मान पाया जा सकता हैं।

सोनिया गांधी से ले सीख

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि बीजेपी के लोगों को सोनिया गांधी से सीखना चाहिए कि लोगों का सम्मान कैसे पाया जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी को खुले दिमाग से यह किताब पढ़नी चाहिए। सोनिया गांधी कई लोगों के लिए एक स्टेट्समैन और मेंटर की तरह हैं। लोगों से सम्मान पाने के लिए प्रधानमंत्री होना जरूरी नहीं है। किसी पद का त्याग करके भी सम्मान पाया जा सकता है।

सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया प्रधानमंत्री पद?

रॉबर्ट वाड्रा ने सोनिया गांधी द्वारा प्रधानमंत्री पद ठुकराए जाने को लेकर भी कहा कि सबसे बड़ी बात है पद का त्याग करना। उस समय, उन्हें प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता था। क्योंकि कांग्रेस एक बार फिर सबसे बड़े बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। लेकिन प्रधानमंत्री बनना सोनिया गांधी का लक्ष्य नहीं था।

रॉबर्ट ने कहा कि उनका लक्ष्य तो देश में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के विजन को आगे बढ़ाना था। इसलिए ही उन्होंने मनमोहन सिंह को चुना। रॉबर्ट ने कहा कि यह उनका बहुत बेहतरीन काम था।

बीजेपी बनाती है तमाशा

रॉबर्ट वाड्रा ने किताब के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी सरकार सत्ता में आई है, तब से हमेशा एक तमाशा सा बना रहता है। वे सिर्फ गांधी परिवार को ही निशाना बनाते हैं और इससे आगे सोच ही नहीं पाते। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी को देश और लोगों को जोड़ने, नौकरियां पैदा करने और ऐसी ही कई दूसरी चीजों पर काम करना चाहिए। लेकिन वे ऐसा नहीं करते। वे करते हैं तो सिर्फ ये कि अगर कुछ गलत होता है, तो नेहरू और इंदिरा को ही जिम्मेदार ठहराते हैं। वे खुद अपने भीतर यह नहीं देखते कि सत्ता में अब उनके खुद के पास है।

सोनिया गांधी ने दामाद को गिफ्ट दी किताब

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि सोनिया गांधी कल आई और यह किताब उन्हें गिफ्ट दी। आगे उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह विशेष किताब है और निश्चित रूप से इसे पढ़ूंगा। रॉबर्ट ने यही भी कहा कि इसे तैयार करने में सोनिया जी को 12 साल लगे हैं और इसमें उनके जीवन के कई अंश शामिल हैं।

Updated on:
11 Nov 2026, 3:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सुनेत्रा पवार के फैसले पर टिकी दोनों राष्ट्रवादी के विलय की उम्मीद, अमोल मिटकरी बोले- महाराष्ट्र को जल्द मिलेगी गुड न्यूज

डीएमके ने विजय सरकार पर साधा निशाना – ‘आज़ादी के बाद से तमिलनाडु के इतिहास में सबसे खराब 6 महीने’

मोदी सरकार की सत्ता पर सोनिया गांधी का हमला, बोली- पैरों तले जमीन खिसक गई, ज्यादा दिन नहीं टिकेगी सरकार

दिवाली की रात AQI मॉनिटरिंग स्टेशनों का डेटा बंद करने का आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- प्रदूषण के आंकड़ों में हो रही हेराफेरी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, फायरिंग में 3 जवान घायल