राष्ट्रीय

श्रीलंका के समुद्री लुटेरों ने तमिलनाडु के 11 मछुआरों पर बोला हमला, उठा ले गए कीमती सामान, 1 की हालत गंभीर

तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले में श्रीलंकाई समुद्री लुटेरों ने 11 मछुआरों पर हमला किया, जिसमें 10 का इलाज चल रहा है और एक की हालत गंभीर है। हमलावरों ने धारदार दरांती, लोहे की रॉड और लकड़ी के डंडों से हमला किया। यह घटना मछुआरों के समुद्र में मछली पकड़ने जाने के दौरान हुई।
2 min read
Oct 06, 2025
Feature image
श्रीलंका के समुद्री लुटेरों ने तमिलनाडु के मछुआरों पर बोला हमला। (फोटो- IANS)

श्रीलंका के समुद्री लुटेरों ने तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले के नाम्बियार नगर गांव के 11 मछुआरों पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद 10 मछुआरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह चौंकाने वाली घटना तब हुई, जब मछुआरे हर रोज की तरह अपनी नाव से समुद्र में मछली पकड़ने गए थे। हमलावरों ने मछुआरों पर धारदार दरांती, लोहे की रॉड और लकड़ी के डंडों से हमला किया।

घायल मछुआरों को आईं हैं गंभीर चोटें

घायल मछुआरों की पहचान ससी कुमार, उदयशंकर, शिवशंकर, किरुबा, कमलेश, विग्नेश, विमल, सुब्रमण्यम, तिरुमुरुगन, मुरुगन और अरुण के रूप में हुई है। इस घटना में मछुआरों को गंभीर चोटें आई हैं।

सबसे ज्यादा शिवशंकर घायल हुए हैं। उनके बाएं हाथ में गहरी चोट आई है। उन्हें गंभीर हालत में तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी के 10 मछुआरों का इलाज नागपट्टिनम के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

क्या-क्या सामान लेकर भागे लुटेरे?

लुटेरे हमला करने के बाद कीमती सामान लेकर भाग निकले। उन्होंने नाव का इंजन, जीपीएस डिवाइस, वॉकी-टॉकी, मछली पकड़ने के महंगे जाल और समुद्र से पकड़ी गई मछलियों को भी लूट लिया।

बताया जा रहा है कि ये समुद्री लुटेरे श्रीलंका की ओर से आए थे। मछुआरे जब समुद्र में मछली पकड़ रहे थे, तभी लुटेरे अचानक उनकी नाव के पास पहुंचे और हमला शुरू कर दिया।

तट तक वापस लौटने में मछुआरों को हुई परेशानी

हमले के बाद नाव पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मछुआरों को तट तक लौटने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यह पहली बार नहीं है जब तमिलनाडु के मछुआरों को श्रीलंकाई समुद्री लुटेरों का शिकार होना पड़ा है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

पिछले साल फरवरी और अप्रैल के महीने में भी श्रीलंकाई समुद्री डाकुओं ने तमिलनाडु के नागापट्टिनम के मछुआरों पर हमला किया था और उन्हें घटल कर उनका सामान लूट ले गए थे।

सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग

स्थानीय मछुआरा संघों और ग्रामीणों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और राज्य एवं केंद्र सरकार से अपील की है कि मछुआरों की सुरक्षा के लिए तुरंत कड़े कदम उठाए जाएं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Updated on:
06 Oct 2025 10:42 am
Published on:
06 Oct 2025 10:42 am
Also Read
View All
‘प्रह्लाद जोशी सिर्फ अंतरिम शिक्षा मंत्री’, संजय राउत का दावा देवेंद्र फडणवीस इस पद के लिए होंगे बेस्ट

DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त

धर्मेंद्र प्रधान के बाद प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय, जानिए उनके सामने कौन-सी हैं 3 सबसे बड़ी चुनौतियां

Crime in Surguja: दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश, स्कूटी में रखकर दुकान खोल रहा था संचालक

शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालने के बाद बोले प्रह्लाद जोशी, कहा- ‘यह मेरे लिए नया विषय है’