राष्ट्रीय

कोलकाता पहुंचे स्टार फुटबॉलर Lionel Messi, गोट इंडिया टूर की करेंगे शुरुआत, हजारों की संख्या में स्वागत के लिए फैंस थे मौजूद

Lionel Messi भारत दौरे में चार शहर जाएंगे। सबसे पहले कोलकाता होते हुए हैदराबाद जाएंगे। उसके बाद मुंबई और दिल्ली का रुख करेंगे। आपको बता दें कि 14 साल बाद मेस्सी फिर से भारत पहुंचे हैं।

2 min read
Dec 13, 2025
Lionel Messi(Image-'X'/@2BAAASQUAD)

Lionel Messi India Tour: दुनिया के महान फुटबॉलर लियोनल मेस्सी(Lionel Messi) भारत पहुंच गए हैं। शुक्रवार देर रात लियोनल मेस्सी कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पर उतरे। उनके स्वागत में हजारों की संख्या में उनके फैंस पहले से मौजूद थे। मेस्सी के आने पर उनके फैंस ने कई अलग-अलग तरह के प्यार भरे पोस्टर दिखाकर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद मेस्सी सीधे अपने होटल पहुंचे, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उनके आने के साथ ही उनका G.O.A.T इंडिया टूर 2025 की आधिकारिक शुरुआत हो गई। आपको बता दें कि 14 साल बाद मेस्सी भारत पहुंचे हैं। इससे पहले वो साल 2011 में भारत आये थे।

2011 में कोलकाता में दिखा था Lionel Messi का जलवा


साल 2011 में मेस्सी ने भारत में कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में मैच खेला था। 2011 में हुए इस फीफा अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में अर्जेंटीना ने वेनेजुएला को 1-0 से हराया था। इस मैच को देखने के लिए 85 हजार से ज्यादा दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे। लेकि इस बार वो कोई फुटबॉल मैच नहीं खेलेंगे। इस बार का यह कार्यक्रम पूरी तरह से प्रचार और व्यावसायिक रूप से आयोजित कार्यक्रम है।

ऐसा रहेगा Lionel Messi का शेड्यूल

लियोनेल मेस्सी सुबह साढ़े नौ कोलकाता में गोट कप की शुरुआत करेंगे, एक भव्य कंसर्ट का हिस्सा बनेंगे और उनके सम्मान में तैयार की गई 70 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात कई गणमान्य लोगों से होगी। जिसमें ममता बनर्जी, शाहरुख खान, बाईचुंग भूटिया सहित कई लोग शामिल हैं। कोलकाता के आयोजनों के बाद मेस्सी दोपहर दो बजे हैदराबाद के लिए रवाना होंगे, जहां वह राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एक प्रदर्शनी फुटबॉल मैच खेलेंगे। इसके साथ ही रोड्रिगो डी पॉल और लुइस सुआरेज भी फुटबॉल क्लिनिक में हिस्सा लेंगे, जहां वे बच्चों से मिलकर उन्हें ट्रेनिंग और टिप्स देंगे। हैदराबाद के बाद मेस्सी मुंबई और फिर दिल्ली जाएंगे।

ये भी पढ़ें

Yuvraj Singh Birthday: कैंसर से लड़ते हुए भारत को जिताया वर्ल्डकप, दुनिया के टॉप ऑलराउंडरों में शामिल हैं सिक्सर किंग

Updated on:
13 Dec 2025 05:28 am
Published on:
13 Dec 2025 05:27 am
Also Read
View All

अगली खबर