राष्ट्रीय

चंद्रनाथ रथ की मां बोलीं- सुवेंदु बाबू के जीतते ही मेरे बेटे को TMC के गुंडों ने तड़पाकर मारा

Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या के बाद उनकी मां ने दोषियों के लिए फांसी नहीं बल्कि आजीवन कारावास की मांग की है।
2 min read
May 07, 2026
suvendu adhikari's pa chandranath rath murdered in bengal
बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या।(फोटो: x/@MeghaSPrasad/ IANS)

Chandranath Rath on Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में बुधवार देर रात बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया है। मामले में पुलिस की कईं टीमें जांच में जुटी हैं। इस बीच PA चंद्रनाथ रथ की हत्या पर उनकी मां हसिरानी रथ का बयान सामने आया है।

BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या पर उनकी मां हासिरानी रथ ने कहा, 'मैं चाहती हूं कि दोषियों को सजा मिले। मैं एक मां हूं, मैं नहीं चाहती कि उन्हें फांसी हो। मैं उनके लिए आजीवन कारावास चाहती हूं। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि BJP सत्ता में आई। हमारे प्रदेश अध्यक्ष और नेता बार-बार राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बात कह रहे हैं। लेकिन सत्ताधारी पार्टी के जो लोग तरह-तरह की भड़काऊ टिप्पणियां कर रहे थे, जो कह रहे थे कि 4 तारीख के बाद दिल्ली के बाप भी हमें नहीं बचा पाएंगे, तो 4 तारीख के बाद उन्होंने वही कर दिखाया। अगर मेरे बेटे की मौत किसी दुर्घटना में हुई होती, तो मुझे इतना दुख नहीं होता। जिस तरह से बदमाशों ने मेरे बेटे को तड़पाकर मारा, ये सब तृणमूल की रची हुई कहानियां हैं। जब से सुवेंदु बाबू ने ममता बनर्जी को हराया है, मेरे परिवार को ऐसे खतरे का सामना करना पड़ रहा है।'

भवानीपुर में ममता की हार के कारण हत्याः सुवेंदु

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ के पार्थिव शरीर को मध्यग्राम स्थित विवा सिटी अस्पताल से उनके आवास ले जाया गया। उन्होंने कहा, 'जिस तरीके से हत्याकांड हुआ उसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। उनकी हत्या इसलिए हुई क्योंकि वो मेरा अधिकारी था और मैंने ममता बनर्जी को भवानीपुर में हराया। उनकी हत्या की वजह यही हो सकती है। मैं उनके परिवार के साथ खड़ा हूं और परिवार की जो मांग है जिन्होंने ये हत्या की है उसको हिरासत में लेकर सजा दिलाना है। पोस्टमार्टम में पता चला कि 4 गोली उनको मारी गई है…ये हत्या प्लान करके किया गया है।'

Published on:
07 May 2026 04:27 pm