राष्ट्रीय

तमिलनाडु में राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने में रोड़ा बन रही कांग्रेस-DMK, अमित शाह बोले- परिसीमन बिल अवश्य पारित होगा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने तमिलनाडु में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस और DMK पर जुबानी हमला बोला।

2 min read
Apr 20, 2026
अमित शाह ने तमिलनाडु में रोड शो किया (Photo- IANS)

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के ईरोड जिले के मोडकुरिची में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और DMK पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि NDA सरकार संसद में प्रस्तावित परिसीमन बिल (Delimitation Bill 2026) पारित कराकर राज्य की जनसंख्या में हुए बदलाव के अनुरूप विधानसभा और लोकसभा सीटों में वृद्धि सुनिश्चित करेगी। अमित शाह ने आरोप लगाया कि DMK और कांग्रेस गठबंधन तमिलनाडु में राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने के प्रयासों में बाधा डाल रहा है।

ये भी पढ़ें

मुख्य चुनाव आयुक्त की मुश्किल बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर महाभियोग प्रस्ताव लाएगा विपक्ष

NDA तमिलनाडु के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध

चुनावी रैली में अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने विधानसभा सीटों को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था, ताकि जनसंख्या के अनुसार बेहतर प्रतिनिधित्व मिल सके। विपक्ष ने संकीर्ण राजनीतिक सोच और स्वार्थ के कारण इसे रोका। गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि NDA विपक्ष की इस साजिश को कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि NDA तमिलनाडु के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अमित शाह का दावा- परिसीमन बिल अवश्य पारित होगा

तमिलनाडु में चुनावी सभा में अमित शाह ने अश्वासन दिया कि परिसीमन बिल अवश्य पारित किया जाएगा। शाह ने विपक्ष पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने में देरी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डीएमके-कांग्रेस गठबंधन महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के प्रति ईमानदार नहीं है। उन्होंने विमेंस रिजर्वेशन बिल का विरोध करने के लिए डीएमके और कांग्रेस को महिलाओं के साथ विश्वासघात करने वाला बताया।

DMK पर वंशवाद को बढ़ावा देने का आरोप

तमिलनाडु में सत्ताधारी पार्टी DMK पर अमित शाह ने जमकर हमला बोला। उन्होंने DMK पर वंशवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। शाह ने इशारे में करुणानिधि परिवार से लेकर एम.के. स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन तक सत्ता के हस्तांतरण का जिक्र किया। गृह मंत्री ने कहा कि दशकों से तमिलनाडु में सत्ता एक ही परिवार के पास रही है। मौजूदा नेतृत्व जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय अगली पीढ़ी को सत्ता सौंपने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि स्टालिन अपने बेटे उदयनिधि को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

गृहमंत्री ने वादा किया कि अगर एनडीए गठबंधन (BJP-AIADMK) राज्य में सत्ता में आया तो तमिलनाडु की खोई हुई प्रतिष्ठा वापस लाएगा। इसके साथ ही एनडीए गठबंधन भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएगा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करेगा। रैली के बाद अमित शाह ने चेन्नई के मईलापुर में कपालीश्वरर मंदिर (Kapaleeshwarar Temple) के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने रोड शो निकाला और बीजेपी प्रत्याशी तमिलिसै सौंदरराजन (Mylapore सीट) के लिए जोरदार समर्थन मांगा। हजारों लोगों ने रोड शो में शाह का भव्य स्वागत किया।

ये भी पढ़ें

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर आज वाशिंगटन डीसी में होगी वार्ता, हलचल बढ़ी
Also Read
View All