राष्ट्रीय

विजय के शपथ ग्रहण में पहले वंदे मातरम विवाद पर मंत्री की आई प्रतिक्रिया, बताया किसके कहने पर बजाया था राष्ट्रगीत

TVK Government Vande Mataram Row: आपको बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह के बाद जारी एक पत्र में वीरपांडियन ने समारोह के दौरान गीतों के बजाए जाने के क्रम पर आपत्ति जताई।

2 min read
May 11, 2026
aadhav-arjun

Vijay Oath Ceremony Controversy: तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के नेता जोसेफ सी. विजय के 10 मई 2026 को हुए शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम को पहले बजाने को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव एम. वीरपांडियन ने रविवार को कहा कि सरकारी समारोहों में प्रोटोकॉल में 'तमिल थाई वाजथु' (तमिलनाडु का राज्य गीत) को सबसे पहला स्थान दिया जाना चाहिए। अब इस मामले में टीवीके मंत्री आधव अर्जुन की प्रतिक्रिया सामने आई है।

ये भी पढ़ें

चुनावी हार के बाद TMC सांसद सागरिका घोष को मिल रही धमकियां, दिल्ली पुलिस से मांगी मदद

राज्यपाल के निर्देशानुसार ही गाए गए राष्ट्रगान-तमिल गान

TVK मंत्री अर्जुन ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर के निर्देशानुसार ही राष्ट्रगान और तमिल गान गाए है। उन्होंने कहा कि इस मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया जाना चाहिए। बता दें कि विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी ने 108 सीटें जीती थी। विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी बहुमत से 10 विधायक दूर रही। इसके बाद टीवीके ने कांग्रेस, वीसीके, CPI, CPI(M) और आईयूएमएल के समर्थन से सरकार बना ली है।

विजय की शपथ में राष्ट्रगान–वंदेमातरम पर विवाद

आपको बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह के बाद जारी एक पत्र में वीरपांडियन ने समारोह के दौरान गीतों के बजाए जाने के क्रम पर आपत्ति जताई। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' से हुई, उसके बाद राष्ट्रगान 'जन गण मन' बजाया गया, जबकि 'तमिल थाई वाजथु' तीसरे नंबर पर बजाया गया। पहले CPI ने इस पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद सहयोगी दल वीसीके (VCK) ने भी सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने समारोह में प्रोटोकॉल बदलने और टीवीके सरकार की धर्मनिरपेक्ष राजनीति पर सवाल उठाए हैं।

इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

रविवार को तमिलगा वेट्री कजगम के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद, राज्य विधानसभा के सभी विधायकों ने सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। शपथ लेने वालों में एडप्पादी के पलानीस्वामी, ओ पन्नीरसेल्वम और उदयनिधि स्टालिन जैसे प्रमुख नेता शामिल थे, साथ ही तमिलनाडु के मंत्री एन आनंद, आधव अर्जुन, केजी अरुणराज और केए सेनगोट्टैयन भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें

भारत ने नहीं मांगा सीजफायर, अमेरिकी दस्तावेजों से पाकिस्तान का सच सामने आया, PAK ने US में 60 बार किया संपर्क
Updated on:
11 May 2026 01:22 pm
Published on:
11 May 2026 12:54 pm
Also Read
View All
‘निर्भया कांड दोहराया’, चलती बस में हुए दुष्कर्म पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज का फूटा गुस्सा, तरनजीत सिंह संधू और दिल्ली पुलिस पर उठाए सवाल

ममता बनर्जी वकील की पोशाक में पहुंचीं कलकत्ता हाईकोर्ट, पोस्ट-पोल हिंसा पर बोलीं- ‘हमारे 10 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई’

पेशे से वकील, 1996 में लड़ा पहला चुनाव, मिली थी हार अब बनेंगे केरल के नए CM, जाने कौन हैं वीडी सतीशन

अमेरिका से जारी संघर्ष के बीच भारत आए ईरानी विदेश मंत्री, भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर से करेंगे महत्वपूर्ण बैठक

शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला, बंगाल के सभी स्कूलों वंदे मातरम अनिवार्य