तमिलनाडु में 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव होने हैं। राज्यसभा चुनाव से पहले पुलिस ने कांग्रेस विधायकों को क्रॉस वोटिंस के लिए 5-5 करोड़ रुपए की रिश्वत देने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
तमिलनाडु में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसके साथ ही क्रॉस वोटिंग की आशंकाओं के चलते आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर कांग्रेस विधायकों को क्रॉस वोटिंग के लिए 5 करोड़ रुपए की रिश्वत देने की कोशिश करने का आरोप है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, बेंगलुरु दक्षिण के पुलिस अधीक्षक आर. श्रीनिवास गौड़ा ने कहा कि क्रॉस वोटिंग के लिए कांग्रेस विधायकों को रिश्वत देने की कोशिश करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोग बीजेपी से हैं।
KPCC अध्यक्ष और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार को बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया। शिवकुमार ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने 'ऑपरेशन लोटस' चलाया। उन्होंने दावा किया कि 4 व्यक्तियों ने ओडिशा के 8 कांग्रेस विधायकों को रिश्वत देने की कोशिश की। सभी विधायकों को 5-5 करोड़ रुपए की रिश्वत देने की कोशिश की गई। डिप्टी CM ने कहा कि यह घटना बेंगलुरु के पास बिदादी में स्थित वंडरला रिसॉर्ट में हुई।
कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने बताया कि कांग्रेस ने क्रॉस-वोटिंग की आशंका के चलते 12 मार्च को अपने विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए वंडरला रिसॉर्ट में शिफ्ट किया था। इसी स्थान पर कांग्रेस विधायकों को रिश्वत देने की कोशिश हुई। इसके बाद ओडिशा कांग्रेस विधायक दल के उपनेता अशोक कुमार दास ने शिकायत दर्ज कराई कि रविवार को 4 लोग रिसॉर्ट में पहुंचे और कुछ विधायकों से मिलकर भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए 5 करोड़ रुपए प्रति व्यक्ति देने की पेशकश की। शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी के लोगों का प्रस्ताव ठुकरा दिया और पार्टी को सूचित किया।
कांग्रेस अशोक कुमार दास की शिकायत के कुछ घंटों बाद पुलिस ने बेंगलुरु दक्षिण पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान ओडिशा के बीरेंद्र प्रसाद और बेंगलुरु के ब्यातरायनपुरा के रूप में हुई है। बेंगलुरु दक्षिण के SP आर. श्रीनिवास गौड़ा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी भाजपा से जुड़े हैं। दोनों से पूछताछ जारी है और अन्य 2 आरोपी अभी फरार हैं।