राष्ट्रीय

TCS Nashik Case: संजय शिरसाट ने बताया ‘कॉर्पोरेट जिहाद’, AIMIM नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

Corporate Jihad: में निदा खान की गिरफ्तारी के बाद मंत्री संजय शिरसाट ने AIMIM पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि फरार रहने के दौरान आरोपी को पार्टी से जुड़े लोगों का संरक्षण मिला।
3 min read
May 08, 2026
tcs nashik female employee sexual harassment case
photo ai

TCS Nashik Case: नासिक के TCS ऑफिस से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। इस केस में आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। शिवसेना मंत्री संजय शिरसाट ने इस पूरे मामले को कॉर्पोरेट जिहाद बताते हुए AIMIM नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि फरार रहने के दौरान निदा खान को पार्टी से जुड़े लोगों का समर्थन मिला और पूरे मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। नासिक पुलिस ने गुरुवार को निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया। वह इस मामले में नामजद आठ आरोपियों में शामिल है।

गिरफ्तारी के बाद शिवसेना मंत्री का बड़ा हमला

गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बात करते हुए संजय शिरसाट ने AIMIM के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि फरार रहने के दौरान निदा खान को AIMIM नेताओं का संरक्षण मिला। शिरसाट ने कहा कि मामले में केवल एक आरोपी को पकड़ना काफी नहीं है, बल्कि पूरे नेटवर्क की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा 'AIMIM के माध्यम से ऐसी गतिविधियों का विस्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में धर्मांतरण और लड़कियों को फंसाने की घटनाएं घटित हो रही हैं। शिरसाट ने दावा किया कि यह कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अहमदनगर, पुणे और छत्रपति संभाजीनगर जैसे शहरों में भी ऐसे मामले सामने आ सकते हैं।

MCOCA लगाने की मांग

शिवसेना नेता ने मांग की कि इस मामले में महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट यानी MCOCA लगाया जाए। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे। शिरसाट ने कहा यह एक बड़ी साजिश है। निदा खान तो बस एक मोहरा है और यह नेटवर्क पूरे महाराष्ट्र में फैला हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज में हिंदू धर्म के खिलाफ जहर फैलाने की कोशिश की जा रही है, जिससे लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है।

AIMIM पार्षद पर भी पुलिस की नजर

नासिक पुलिस की SIT जांच में यह बात सामने आई है कि स्थानीय AIMIM पार्षद माजिद पटेल ने कथित तौर पर फरार निदा खान को नारेगांव इलाके में शरण दी थी। पुलिस ने बताया कि माजिद पटेल को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है और जिन लोगों ने आरोपियों को छिपाने या कानूनी कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। संजय शिरसाट ने दावा किया कि निदा खान करीब पांच दिन तक माजिद पटेल के घर में रुकी थी। उन्होंने यह भी कहा कि इम्तियाज जलील ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निदा खान का खुलकर समर्थन किया था।

पैसों के स्रोत पर भी सवाल

मंत्री ने आरोपियों की आर्थिक स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, बेरोजगार युवाओं के पास महंगी बाइक और iPhone कैसे आते हैं? इस पैसे के स्रोत की जांच होनी चाहिए। शिरसाट ने यह भी सवाल उठाया कि फरार रहने के दौरान निदा खान लगभग दो महीने तक छत्रपति संभाजीनगर में क्यों रही और उसे किसका समर्थन मिल रहा था। उन्होंने यह भी पूछा कि अग्रिम जमानत के दौरान गर्भवती होने की कथित गलत जानकारी क्यों दी गई।

दो दिन चला पुलिस का ऑपरेशन

नासिक और छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर निदा खान को पकड़ा। पुलिस कमिश्नर प्रवीण पवार को सूचना मिलने के बाद इलाके में विशेष टीमें तैनात की गईं। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों ने बिना पहचान वाली गाड़ियों का इस्तेमाल करते हुए नारेगांव इलाके में कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान माजिद पटेल से भी पूछताछ की गई। निदा खान को शुक्रवार को नासिक कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Published on:
08 May 2026 05:13 pm
Also Read
View All
CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

‘बिना विलय किसी गुट को न मिले मान्यता’, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर बोले शिवसेना (UBT) सांसद अनिल देसाई

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: एक्शन में योगी सरकार, 15 मौतों के बाद 6 पीसीएस अफसरों और 19 इंजीनियरों पर गिरेगी गाज

भारत-अमेरिका में ट्रेड डील की तैयारी! AI और फ्यूचर टेक में बढ़ाएंगे सहयोग, USTR ने किया बड़ा खुलासा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की हुई थी हत्या, पीडि़त परिवार से मिले पूर्व CM भूपेश बघेल, कहा- विधानसभा में उठाएंगे मामला